माइनस 12 डिग्री तापमान में शूट कर रहे थे राहुल रॉय, ब्रेन स्ट्रोक से पहले बोलने में हुई परेशानी

HomeCinema

माइनस 12 डिग्री तापमान में शूट कर रहे थे राहुल रॉय, ब्रेन स्ट्रोक से पहले बोलने में हुई परेशानी

एक्टर राहुल रॉय को फिल्म L।A।C - Live The Battle की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था। फिल्म की शूटिंग करगिल में हो रही थी। उन्होंने तुरंत श्रीनगर

कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
विकास गुप्ता का पार्थ समथान,प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे पर बड़ा आरोप वीडियो Vikas Gupta accepted he’s bisexual focused priyank sharma, parth samthaan shilpa shinde

एक्टर राहुल रॉय को फिल्म L।A।C – Live The Battle की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था। फिल्म की शूटिंग करगिल में हो रही थी। उन्होंने तुरंत श्रीनगर से मुंबई लाया गया था। राहुल को बोलने में दिक्कत हई। अब मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

निवेदिता बासु ने पूरी घटना के बारे में बात करते हुए कहा- ‘राहुल डायरेक्टर के क्लोज फ्रेंड हैं। और इस प्रोजेक्ट में आने वाले पहले इंसान थे। जब हम बाकी की कास्ट ढूंढ़ रहे थे तो हमें पता था कि वो इस प्रोजेक्ट में हैं।’

‘और लॉकडाउन के दौरान उनके साथ ‘वॉक’ नामक एक शॉर्ट फिल्म करने के बाद, नितिन को पता था कि राहुल एक अच्छे ऑप्शन होंगे।’

निवेदिता ने कहा- ‘करगिल में तापमान -12 डिग्री सेल्सियस और -13 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। ठंड बहुत थी। ये ऐसी समय था कि सभी ने ठंड के आगे घुटने टेक दिए होंगे। ठंड से परेशानी हुई होगी। उनकी शूटिंग का एक दिन बाकी था, लेकिन जब हमें उनके बारे में पता चला, तो हमने नितिन से कहा कि हमें उन्हें यहां से बाहर निकालने की जरूरत है।’

बता दें कि L।A।C – Live The Battle निशांत सिंह मलकानी की ओटीटी डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म को नितिन कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। Chitra Vakil Sharma और निवेदिता बासु प्रोड्यूसर्स हैं।

निवेदिता ने आगे कहा- नितिन ने उन्हें करगिल से श्रीनगर ले जाने और फिर वापस मुंबई ले जाने की व्यवस्था की। प्रोडेक्शन द्वारा खर्चों का ध्यान रखा जा रहा है। हम राहुल को तुरंत अस्पताल लेकर आए। हम उनकी जल्द रिकवरी की कामना करते हैं।

को-एक्टर निशांत ने राहुल के बारे में बात करते हुए कहा- ये सब मंगलवार को हुआ। वो ठीक थे जब हम सभी सोमवार की रात सोने गए। मुझे लगता है कि मौसम से उन्हें ईश्यू हुआ। करगिल में तापमान -15 डिग्री सेंटीग्रेड है, जहां हम शूटिंग कर रहे हैं। मंगलवार को राहुल की तबियत थोड़ी ठीक नहीं थी। हमने नोटिस किया कि वो डायलॉग सही से नहीं बोल पा रहे। वो डायलॉग भूल नहीं रहे थे, बल्कि उन्हें सेंटेंस पूरा करने में दिक्कत हो रही थी।