‘Race 3’ के बाद IMDB पर सबसे कम रेटिंग पाने वाली फिल्म बनी सलमान खान की ‘Radhe’

HomeCinema

‘Race 3’ के बाद IMDB पर सबसे कम रेटिंग पाने वाली फिल्म बनी सलमान खान की ‘Radhe’

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai)' आखिरकार सि

मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor
IT Raid: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर बोला आईटी विभाग- करोड़ों का हुआ हेरफेर
शादी के बाद पर्दे से दूर हुई ये अभिनेत्रियाँ रीवा की राजकुमारी भी शामिल

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai)’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई. कोरोना काल के बीच इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, लेकिन दर्शकों के साथ यह फिल्म सही तालमेल बिठाने में असफल रही. इस फिल्म को लेकर जिसतरह का बज देखने को मिल रहा बना था, उससे यही उम्मीद की जा रही थी कि लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आने वाली है, लेकिन आईएमडीबी ( IMDB- इंटरनेट मूवी डेटाबेस) पर सलमान खान की फिल्म को बहुत बेकार रेटिंग मिली है.

इस फिल्म की व्यूअरशिप तो काफी अच्छी बताई जा रही है, लेकिन IMDB में इस फिल्म की रेटिंग लगातार गिरती चली जा रही है. इस फिल्म को करीब 77 हजार लोगों ने एक स्टार दिया है. वहीं, करीब 9 हजार लोगों ने 10 रेटिंग्स दिया है. खबरों की मानें तो फिल्म को करीब 98 हजार से अधिक रेटिंग्स के आधार पर एवरेज 1.7 रेटिंग मिली है, लेकिन यूजर्स के स्टार्स के आधार पर अभी फिल्म की रेटिंग ऊपर-नीचे हो सकती है.

अभी तक के आंकड़ों के हिसाब से साल 2018 में आई सलमान की फिल्म ‘रेस 3’ के बाद IMDB पर सबसे कम रेटिंग पाने वाली फिल्म सलमान खान की ‘Radhe’ बन चुकी है. कुल मिलाकर देखा जाए तो IMBD पर फिल्म ‘राधे’ बुरी तरह से फ्लॉफ हो चुकी है. बता दें, फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट की है. फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी और जैकी श्रॉफ हैं. फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे जो ड्रग माफिया को खत्म करेंगे.