ऋतिक रोशन से लेकर राणा दग्गूबाती तक, इन सेलेब्स ने अपनी कमियों से लड़कर इंडस्ट्री में हासिल की पॉपुलैरिटी

HomeCinema

ऋतिक रोशन से लेकर राणा दग्गूबाती तक, इन सेलेब्स ने अपनी कमियों से लड़कर इंडस्ट्री में हासिल की पॉपुलैरिटी

पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरमुख सिंह संधू उर्फ गैरी संधू ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अनाउंस किया है कि वो जल्द ही सिंगिंग छोड़ सकते हैं। दरअसल पिछले सा

बॉलीवुड की ‘भगोड़ी दुल्हन’ हैं कटरीना कैफ, एक नहीं चार फिल्मों में छोड़कर भागी हैं शादी का मंडप
“अब तो जागो! इंडस्ट्री में तुम्हारा कोई नहीं है” एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर खोला राज Detective Byomkesh Bakshy Neeraj Kabi On Sushant Singh Rajput Suicide that is get up name
सफेद दाढ़ी के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए अजय देवगन, आलिम हकीम ने संभाली कमान

पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरमुख सिंह संधू उर्फ गैरी संधू ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अनाउंस किया है कि वो जल्द ही सिंगिंग छोड़ सकते हैं। दरअसल पिछले साल सिंगर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे जिससे रिकवरी के दौरान उनके वोकल कॉर्ड डैमेज हो गए हैं। वोकल कॉर्ड में नुकसान होने के बाद भले ही सिंगर ने इंडस्ट्री से दूरी बना लेने का फैसला किया हो, लेकिन उनसे पहले कई सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं जो बड़ी बीमारियों और शारीरिक कमियों के बावजूद भी बिना हार माने इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल कर चुके हैं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं

पाकीजा, साहेब बीवी और गुलाम जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं मीना कुमारी ज्यादातर अपने बायें हाथ की उंगलियों को छिपाकर रखती थीं। गौर करने पर समझ आएगा कि एक्ट्रेस ने कभी फिल्मों में हाथ नहीं दिखाया, इसका कारण था उनकी सबसे छोटी उंगली। मीना कुमारी और कमाल अमरोही के बेटे ताजदार ने कारण का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 21 मई 1951 में महाबलेश्वर से बॉम्बे लौटते हुए मीना कुमारी की गाड़ी का जोरदार एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में एक्ट्रेस की उंगली टूट गई थी। हट्टी टूटने से उंगली का शेप खराब होकर मुड़ गया था जिससे वो इसे छिपाकर रखती थीं।

कहीं किसी रोज में रमोला के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं सुधा चंद्र एक भयानक एक्सीडेंट में अपना एक पैर गंवा चुकी हैं। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट तमिलनाडु में हुआ था। पैर गंवाने के दो साल बाद तक एक्ट्रेस ने डांस से ब्रेक तो लिया मगर बाद में जबरदस्त वापसी भी की। बता दें कि एक्ट्रेस एक मास्टर क्लासिकल डांसर हैं

ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का दमदार रोल निभाने वाले राणा दग्गूबाती सिर्फ एक आंख से ही देख सकते हैं। एक्टर ने एक शो के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी थी। एक्टर ने बताया कि वो सिर्फ अपनी बायीं आंख से देख सकते हैं और वो भी उन्हें किसी ने डोनेट की है।