Nupur Senon Debut: क्या टाइगर की फिल्म गणपत से डेब्यू करेंगी नुपूर सेनन? ऐसी अटकलों पर एक्ट्रेस ने खुद बताई ये बात

HomeCinema

Nupur Senon Debut: क्या टाइगर की फिल्म गणपत से डेब्यू करेंगी नुपूर सेनन? ऐसी अटकलों पर एक्ट्रेस ने खुद बताई ये बात

एक्ट्रेस नुपूर सेनन इन दिनों अपने गाने फिलहाल 2 को लेकर चर्चा में हैं. इस गाने वो एक्टर अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रही हैं. गाने में दोनों के बीच जबर

सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 p.c, trending on prime
लीगर, मैदान से लेकर शाबाश मीथू तक, स्पोर्ट्स पर आधारित होंगी बॉलीवुड की ये अपकमिंग फिल्में
सलमान खान की बहन अलवीरा और अर्पिता को हुआ कोरोना, ऐक्टर ने किया कन्फर्म

एक्ट्रेस नुपूर सेनन इन दिनों अपने गाने फिलहाल 2 को लेकर चर्चा में हैं. इस गाने वो एक्टर अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे रही हैं. गाने में दोनों के बीच जबर्दस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. नुपूर को भी काफी पसंद किया जा रहा है. तभी से उनके फैंस बॉलीवुड में उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

नुपूर सेनन एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन हैं. हाल ही में खबर आई थी कि नुपूर टाइगर श्रॉफ की मेगा बजट फिल्म गणपत से डेब्यू करेंगी.  इस फिल्म में उनके साथ बहन कृति भी दिखाई देगीं. गणपत टाइगर श्रॉफ की मेगा बजट एक्शन मूवी है. अगर ऐसा हुआ तो नुपूर के लिए ये बड़ा मौका होगा. लेकिन अब नुपूर ने इस पर अपनी बात रखी है.

नुपूर ने कहा गणपत में उनकी बहन कृति सेनन काम कर रही हैं, वैसे वो उनका काफी ध्यान रखतीं हैं लेकिन ये फिल्म उनके बारे में है. ‘मैं कभी नहीं चाहूंगी कि किसी ऐसी फिल्म से डेब्यू करूं जिसमें मेरा किरदार दमदार न हो. जब तक मुझे कोई धांसू स्क्रिप्ट ऑफर नहीं होगी मैं डेब्यू नहीं करूंगी. दो हीरोइन वाली स्क्रिप्ट से भी कोई परहेज नहीं है लेकिन मेरा रोल अच्छा होना चाहिए’.

नुपूर ने गणपत को लेकर आ रही खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि मेरी डेब्यू फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं. इनमें कुछ सही हैं और कुछ अफवाह भी. लेकिन अगले दो महीने में उनके फैंस को गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उनकी डेब्यू फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं हो पा रहा है. इसलिए अभी मैं इस पर बात नहीं करूंगी.