Mouni Roy की शादी की तारीख पक्की होते ही तैयारियों में जुटा परिवार, जल्द छपेंगे शादी के कार्ड !

HomeTelevision

Mouni Roy की शादी की तारीख पक्की होते ही तैयारियों में जुटा परिवार, जल्द छपेंगे शादी के कार्ड !

Mouni Roy' Mother Meets Rumoured BF Suraj Nambiar's Parents At Mandira Bedi's Residence: टीवी अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy) बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑनस्क्रीन ननद के साथ गोलगप्पा पार्टी करती दिखीं Aishwarya Sharma
आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी का किया एलान, इस महीने लेंगे सात फेरे
लगातार गिरती टीआरपी से स्टार प्लस में हड़कंप, ‘अनुपमां’ से इस चर्चित अभिनेता की हुई छुट्टी

Mouni Roy’ Mother Meets Rumoured BF Suraj Nambiar’s Parents At Mandira Bedi’s Residence: टीवी अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy) बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि मौनी रॉय अपने दुबई बेस्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने की तैयारी कर रही हैं। समय समय पर मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से मिलने पहुंच जाती हैं। सूरज नांबियार दुबई के एक बैंकर हैं जिनको मौनी रॉय फिलहाल डेट कर रही हैं।

मौनीरॉय को बार बार दुबई के चक्कर लगाते देखकर फैंस ने भी उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए थे। इसी बीच मौनी रॉय (Mouni Roy) से जुड़ी एक ऐसी खबर हमारे हाथ लगी है जिसे सुनकर उनके फैंस नाच उठेंगे। खबरों की मानें तो मौनी रॉय की मां ने कुछ समय पहले ही सूरज नांबियार के परिवार से मुलाकात की है।

जी हां, सही सुना आपने…। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) की मां कुछ समय पहले ही मंदिरा बेदी के घर पर पहुंची थीं। मंदिरा बेदी के घर पर ही मौनी रॉय की मां ने सूरज नांबियार के माता पिता से मुलाकात की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय की मां और सूरज नांबियार के माता पिता के बीच लंबी बातचीत चली है। इन लोगों की बातचीत भी अच्छी रही है।