Most Popular Characters on TV: अनुपमा और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा पर दर्शकों ने लुटाया बेशुमार प्यार,

HomeTelevision

Most Popular Characters on TV: अनुपमा और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा पर दर्शकों ने लुटाया बेशुमार प्यार,

ऑरमेक्स मीडिया ने टीवी के उन किरदारों की लिस्ट निकाली है, जिन पर दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार लुटाया है। ये किरदार इतने खास है कि इनकी मौजूदगी भर से ह

ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: गोयनका सदन में सीरत की सच्चाई खोलेगी शीला, कार्तिक का सपना होगा चकनाचूर
Indian Idol 12: Pawandeep Rajan ने अपने हाथों से Arunita Kanjilal को खिलाया बर्थडे का केक

ऑरमेक्स मीडिया ने टीवी के उन किरदारों की लिस्ट निकाली है, जिन पर दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार लुटाया है। ये किरदार इतने खास है कि इनकी मौजूदगी भर से ही सीरियल्स में चार चांद लग जाते हैं। तो चलिए नजर डालते हैं टीवी के चर्चित फिक्शन किरदारों की लिस्ट पर.

‘जेठालाल’ सब टीवी के सबसे चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ((Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का सबसे पसंदीदा किरदार है। इस किरदार में एक्टर दिलीप जोशी (Dipil Joshi) नजर आते हैं। दिलीप जोशी के इस किरदार पर दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार बरसाया है और इस किरदार ने लिस्ट में पहला पायदान हथिया लिया है।

सीरियल ‘अनुपमा’ का लीड किरदार लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस किरदार में तो टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इस कदर जान भर दी है कि इस वक्त वो टीवी की नम्बर वन अदाकारा बन चुकी हैं। ऑरमेक्स मीडिया (Ormax Media) की मोस्ट पॉपुलर कैरेक्टर्स की लिस्ट में रूपाली को दूसरा नम्बर मिला है।

राजन शाही (Rajan Shahi) का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीतता आया है। इस सीरियल के किरदार नायरा (Naira) ने तो अक्षरा से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर ली हैं। इस किरदार को एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) प्ले करती हैं और ये किरदार तीसरे पायदान पर है।