Mission Frontline: एक्शन मोड में सारा अली खान, ‘वीरांगना फोर्स’ के साथ आएंगी नजर

HomeCinema

Mission Frontline: एक्शन मोड में सारा अली खान, ‘वीरांगना फोर्स’ के साथ आएंगी नजर

सारा अली खान जल्द ही अपने गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज से एकदम अलग नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मिशन फ्रंटलाइन से फर्स्ट लुक शेय

माँ को याद करके भावुक हुए अर्जुन साझा किये अपने दिल के जज्बात
दो शादी के बाद इस अभिनेत्री पर आ गया था धर्मेंद्र का दिल, हेमा मालिनी को भनक लगते ही आई दूरी
नीना गुप्ता का दर्द, कहा शादीशुदा आदमी से प्यार मत करना

सारा अली खान जल्द ही अपने गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज से एकदम अलग नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मिशन फ्रंटलाइन से फर्स्ट लुक शेयर किया है. सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. यह शो डिस्कवरी प्लस पर 13 अगस्त को प्रीमियर होगा.

सारा अली खान का यह लुक उनकी अब तक की रिलीज प्रोजेक्ट्स से बिल्कुल अलग हैं. केदारनाथ, लव आज कल, सिंबा, कूली नंबर 1, अब तक इन फिल्मों में नजर आ चुकी सारा चुलबुली और प्यारी लगती थीं. पर अब मिशन फ्रंटलाइन शो में उनका इंटेंस लुक और एक्शन अवतार देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने इस फोटो में फाइटिंग सीन की झलक भी दिखाई है.

बता दें इस शो में सारा अली खान असम की वीरांगना फोर्स के साथ कई फिजिकल ट्रेन‍िंग रूटीन्स करतीं नजर आएंगी. वीरांगना फोर्स, भारत की पहली मह‍िला कमांडो यूनिट है, जो मह‍िलाओं के ख‍िलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने की कोश‍िश कर रही हैं. यह एक बेहतरीन प्रशिक्षण प्राप्त मह‍िला स्क्वॉड है, जो राज्य में मह‍िलाओं की सुरक्षा का पूरा जिम्मा उठाए है.

2012 में लॉन्च वीरांगना फोर्स को तमिलनाडु में ट्रेन‍िंग मिली थी. इस स्क्वॉड में शामिल सभी मह‍िलाएं असम पुलिस की हैं. इस फोर्स को साइलेंट ड्र‍िल की ट्रेन‍िंग मिली है, जो कि केवल यूएस मरीन्स को आती है. वीरांगना फोर्स मार्शल आर्ट्स, बाइक राइड‍िंग, हॉर्स राइड‍िंग, हथ‍ियार चलाना, मनचलों और मह‍िलाओं को चोट पहुंचाने वाले को सीधा करना अच्छी तरह जानती हैं. इनका यूनिफॉर्म ब्लैक होता है और वॉयलेट कैप.