Manoj Bajpayee की अपकमिंग Netflix सीरीज में हुई बाहुबली के इस खूंखार विलेन की एंट्री!!

HomeCinema

Manoj Bajpayee की अपकमिंग Netflix सीरीज में हुई बाहुबली के इस खूंखार विलेन की एंट्री!!

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के राइज के बाद लगातार धांसू प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। कई

सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 p.c, trending on prime
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे ने संभाल रखी है उनकी यह निशानी
Coolie No 1 के Trailer को देखकर गोविंदा का हुआ बुरा हाल, दर्शकों ने वरुण की एक्टिंग के लिए कह दी ये बात

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के राइज के बाद लगातार धांसू प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें ओटीटी के किंग की उपाधि भी दे डाली है। द फैमिली मैन 2, भोंसले, डायल 100 और साइलेंस जैसे शानदार ओटीटी प्रोजेक्ट्स के बाद अब मनोज बाजपेयी ने डायरेक्टर अभिषेक चौबे के साथ नेटफ्लिक्स की अपकमिंग वेब सीरीज के हाथ मिलाया है, जिसे पैन-इंडिया स्तर पर बनाया जाएगा। मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज में कई धांसू कलाकार होंगे।

अभिषेक चौबे ने फिल्म की कास्टिंग शुरू कर दी है। अभिषेक चौबे ने मनोज बाजपेयी के बाद जिस सुपरस्टार के साथ सबसे पहले हाथ मिलाया है, उसका रिश्ता बाहुबली सीरीज के साथ रहा है। खबर के अनुसार, अभिषेक चौबे ने साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने विलेन नस्सर (Nassar) को अपनी वेब सीरीज के लिए साइन किया है। यह नस्सर का पहला ओटीटी प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले उन्होंने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में ही काम किया है।

‘अभिषेक चौबे की अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज की कहानी साउथ इंडिया में बेस्ड है, इसीलिए उन्होंने वहां के कलाकारों को साइन करने का फैसला किया है। नस्सर के अलावा भी साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार इस वेब सीरीज में होंगे, जिनके नामों का खुलासा जल्द ही होगा। चौबे अपनी अपकमिंग सीरीज में पैन-इंडिया स्टारकास्ट लेना चाहते हैं। उन्होंने फिल्म के किरदारों को भी इसी अनुसार लिखा है। वेब सीरीज का काम शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर मनोज बाजपेयी एक बैंकेबल चेहरा बन गए हैं। उनकी फिल्में और सीरीज दर्शक बड़े ही चाव से देखते हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि मेकर्स मनोज बाजपेयी को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में कास्ट कर रहे हैं।