Manoj Bajpayee Covid Positive: किसी और की गलती की वजह से कोरोना का शिकार हुए मनोज बाजपेयी, बताई पूरी बात

HomeCinema

Manoj Bajpayee Covid Positive: किसी और की गलती की वजह से कोरोना का शिकार हुए मनोज बाजपेयी, बताई पूरी बात

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद एक्टर ने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया। मनोज बाजपेयी बीते दिनों अपनी अपकम

Irrfan Khan Update सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौटे इरफ़ान
पानीपत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जान कर रह जायेंगे हैरान
इस वजह से खास है लता मंगेशकर की बचपन की ये तस्वीर, कहा- ‘यकीन नहीं होता 83 साल हो गए

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद एक्टर ने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया। मनोज बाजपेयी बीते दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज़ ‘डिस्पैच’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन एक्टर के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद शूटिंग भी रोक दी गई। अब एक्टर ने अपने कोरोना संक्रमित होने को लेकर एक बयान जारी किया है और बताया है कि कैसे वो इसकी चपेट में आ गए। एक्टर ने बताया कि कैसे किसी और की गलती की वजह से वो कोरोना वायरस का शिकार हो गए।

एक वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन में एक्टर ने कहा, ‘कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मैंने ख़ुद को क्वारंटाइन कर रखा है। मैं इसलिए इसका शिकार हुआ क्योंकि कोई और रूल्स फॉलो नहीं कर रहा था। अगर कोविड 19 को लेकर प्रोटोकॉल ठीक से फॉलो किए जाते तो कोई दिक्कत नहीं होती। प्रोडक्शन हाउस को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वहां मौजूद हर शख्स प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा है या नहीं। ज़ाहिर है हम फिल्म तभी पूरी कर सकते हैं जब हम कोविड 19 के प्रोटोकॉल फॉलो करेंगे। सेनेटाइज़र और मास्क अब हमारी ज़िदगी का हिस्सा बन गए हैं, हमें इसके साथ ही काम करना होगा’।