Mann Kee Awaaz Pratigya 2 के सेट पर पहुंची Anupamaa की टीम, Pooja Gor-Arhaan Behl के संग दिखीं लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly

HomeTelevision

Mann Kee Awaaz Pratigya 2 के सेट पर पहुंची Anupamaa की टीम, Pooja Gor-Arhaan Behl के संग दिखीं लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly

सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस टीवी शो के जरिए अरहान मलिक और पूजा गौर की जोड़ी एक बार फिर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खुल गया राज़, जानें कब हो रही है शो में दयाबेन की वापसी
कपिल के शो से बाहर हो चुकीं भारती सिंह? कीकू शारदा ने बताया सच
शाह हाउस में होगी पुलिस की एंट्री, काव्या और वनराज में से किसी एक ने किया सुसाइड?

सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस टीवी शो के जरिए अरहान मलिक और पूजा गौर की जोड़ी एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने जा रही है। इसी बीच सीरियल अनुपमा की पूरी टीम सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ के सेट पर जा पहुंची है। सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ के सेट पर पहुंचकर अनुपमा की टीम ने पूरे सेट का मुआयना किया और सभी सितारों से मुलाकत की।

रुपाली गांगुली सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ की टीम को बधाईयां देने पहुंची थीं। रुपाली गांगुली ने पूजा गौर और अरहान बहल को फूलों का गुलदस्ता देकर नए शो के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान रुपाली गांगुली के साथ सुधांशु पांडे और शो के प्रोड्यूसर रजत शाही पहुंचे थे। इस तस्वीर में रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे, पूजा गौर और अरहान बहल के साथ तस्वीर क्लिक करवा रहे हैं।