Malang “मलंग” साल 2020 में रिलीज होने वाली बड़ी फ़िल्म

HomeCinema

Malang “मलंग” साल 2020 में रिलीज होने वाली बड़ी फ़िल्म

Malang नए साल में रिलीज होने वाली फिल्म मलंग का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फिल्म ‘मलंग’ 2020 में वेलेंटाइन डे पर

सुशांत सिंह राजपूत का हाथ से लिखा नोट, मां के लिए इमोशनल कविता | Sushant Singh Rajput’s handwritten be aware for his mom after she handed away
Kangana Ranaut से पहले इन 6 सितारों का भी हो चुका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इन विवादों से रहा था नाता
ऋतिक रोशन से लेकर राणा दग्गूबाती तक, इन सेलेब्स ने अपनी कमियों से लड़कर इंडस्ट्री में हासिल की पॉपुलैरिटी

Malang नए साल में रिलीज होने वाली फिल्म मलंग का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फिल्म ‘मलंग’ 2020 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म मलंग का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया जिसमें आदित्य राय कपूर और दिशा पटानी नजर आ रहे हैं।

तरण ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि  फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की पहली झलक, मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि मलंग को लव रंजन, अंकुर गर्ग, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार, और जय शेवक्रमणी प्रोड्यूस करेंगे।

फर्स्ट लुक में दिशा पाटनी ने नीले रंग की स्कर्ट और ऑफ-व्हाइट हॉल्टर नेक टॉप पहना हुआ है। आदित्य शर्टलेस लुक में है। इसमें दोनों रोमांटिक मूड में विदेशियों के बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिशा पटानी एक डांसर है जिसे आदित्य रॉय कपूर से प्यार हो जाता है।

फिल्म Malang ‘मलंग’ की कहानी गोवा के एक ड्रग माफिया की कहानी पर बेस्ड है। दिशा पाटनी की मोहित सूरी के साथ यह पहली फिल्म है। आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी दूसरी बार एक साथ फिल्म कर रहे हैं। देखना यह है की यह फ़िल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

लेखिका:  शाम्भवी मिश्रा


यह भी पढ़े: Sanjay Mishra बहुमुखी प्रतिभा के धनी