Madhuri Dixit को चढ़ा ‘Dilbar’ फीवर, ऐसी हिलाई कमरिया; Nora Fatehi को किया फेल

HomeTelevision

Madhuri Dixit को चढ़ा ‘Dilbar’ फीवर, ऐसी हिलाई कमरिया; Nora Fatehi को किया फेल

हर कोई जानता है कि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) कमाल का डांस करती हैं और वो एक ट्रेंड डांसर भी हैं. अब एक बार फिर माधुरी के डांस का जलवा देखने को मि

Happy Birthday: 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं Anita Hasanandani, पति Rohit Reddy ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश
अब सिंगर सुनिधि चौहान ने शो को लेकर किया खुलासा, बोलीं-TRP के लिए कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करवाते हैं मेकर्स
कपल्स स्पेशल होगा बिग बॉस का नया सीजन, सलमान का इशारा मिलते ही सितारों की तलाश शुरू

हर कोई जानता है कि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) कमाल का डांस करती हैं और वो एक ट्रेंड डांसर भी हैं. अब एक बार फिर माधुरी के डांस का जलवा देखने को मिला है. माधुरी ने जब अपनी कमर हिलाई तो दिलबर गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी देखती रह गईं. दरअसल, ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) के सेट पर ये नजारा देखने को मिला जब नोरा के गाने पर माधुरी ने कमर हिलाई और सभी देखते रह गए.

डांस रियालिटी शो ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) में नोरा फतेही (Nora Fatehi) बतौर गेस्ट पहुंची थीं. ऐसे में नोरा ने माधुरी (Madhuri Dixit) को अपने हिट ‘दिलबर’ सॉन्ग (Dilbar Song) पर डांस सिखाया. इसके बाद दोनों ने साथ में हूक स्टेप किया. नोरा के एक बार बताने के बाद ही माधुरी ने उसे तुरंत ही हू-बा-हू कॉपी कर लिया, बल्कि कई फैंस तो कह रहे हैं कि माधुरी ने नोरा से भी अच्छा डांस किया है. अब इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इसके अलावा नोरा (Nora Fatehi) के रिक्वेस्ट करने पर माधुरी ने उनके साथ स्टेज शेयर किया और दोनों ने माधुरी (Madhuri Dixti) के हिट गाने ‘मार डाला’ पर डांस किया. नोरा इस दौरान माधुरी को पूरी तरह से फॉलो करती नजर आईं. बता दें, ये शूट महाराष्ट्र में शूटिंग पर पाबंदी लगने से पहले किया गया था. इस दौरान माधुरी ने पिंक लहंगा पहना था, जिस पर मैटेलिक वर्क था. वहीं नोरा ने भी बॉडी फिटेड सिल्वर शिमरी गाउन कैरी किया था. दोनों ही एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं.