Khatron Ke Khiladi 11: पहले हफ्ते इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, स्टंट नहीं करने से रोहित शेट्टी भी भड़के

HomeTelevision

Khatron Ke Khiladi 11: पहले हफ्ते इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, स्टंट नहीं करने से रोहित शेट्टी भी भड़के

  धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहले दो एपिसोड में कंटेस्टेंट ने कई खतरनाक स्टंट किए। इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और सना मकबूल ने बेहतरीन तरीके

Indian Idol 12 ने मारी सबसे लम्बी छलांग, KKK 11 और Anupamaa को मिले ये स्थान
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : प्रिंटेड ड्रेस में ‘बबीता जी’ लगी बवाल, फैंस बोले- ‘टप्पू का कमेंट…’
Kapil Sharma ने अपने बेटे को दिया खास नाम, मतलब जानकर करेंगे तारीफ

 

धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहले दो एपिसोड में कंटेस्टेंट ने कई खतरनाक स्टंट किए। इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और सना मकबूल ने बेहतरीन तरीके से टास्क किया।

रविवार को बाकी बचे कंटेस्टेंट ने अपना पहला टास्क किया। शो का पहला पार्टनर कंटेस्टेंट हुआ। जिसमें वरुण सूद-महक चहल की जोड़ी बनी और विशाल आदित्य सिंह-सना मकबूल ने साथ में स्टंट किया। दोनों ही जोड़ियों ने 10-10 फ्लैग निकाले लेकिन कम समय लेने की वजह से वरुण सूद और महक चहल टास्क के विजेता घोषित किए गए।

इसके बाद राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल को पानी में स्टंट करना था। इस टास्क में विशाल ने अबॉर्ट कर दिया।
वहीं एक अन्य टास्क में निक्की तंबोली और अनुष्का सेन के बीच मुकाबला हुआ। दोनों को एक बॉक्स में लेटना था। उनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। उनके ऊपर एक-एक जानवर को रखा जा रहा था। उन्हें बताना था कि वह कौन सा जानवर है। अनुष्का ने यह टास्क अच्छी तरह से किया लेकिन निक्की तंबोली ने इस बार भी टास्क अबॉर्ट कर दिया।

टास्क में निक्की बहुत ज्यादा पैनिक हो गईं तो अभिनव शुक्ला उनके पास दौड़े चले आते हैं। यह देखकर रोहित शेट्टी, अभिनव से कहते हैं कि ‘हर टास्क का एक प्रोटोकॉल होता है। मुझे हर कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा फिक्र हैं। इस तरह टास्क के बीच में नहीं आना चाहिए।

रोहित शेट्टी निक्की पर भी नाराज होते हए दिखे। उन्होंने कहा कि ‘मजाक करना और मजाक बनने में फर्क होता है। आपने यह शो पहले देखा होगा। इस तरह के टास्क होते हैं और आगे यह और मुश्किल होता जाएगा। जब आपने यह शो साइन किया था तब आपको पता ही होगा कि यह सब होता है।‘

आखिर में दो कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच मुकाबला हुआ। यहां विशाल ने टास्क अच्छे तरीके से किया लेकिन निक्की ने एक बार फिर से टास्क करने से मना कर दिया। रोहित शेट्टी शो के कंटेस्टेंट से यह फैसला लेने के लिए कहते हैं कि क्या उन्हें निक्की तंबोली को बाहर कर देना चाहिए। निक्की के खिलाफ ज्यादातर वोट पड़े। उन्होंने एक भी टास्क नहीं किया था। जिसके बाद निक्की को पहले हफ्ते ही शो से बाहर होना पड़ा। बता दें कि शो में निक्की तीन टास्क करने उतरीं लेकिन हर बार उन्होंने अबॉर्ट कर दिया।