Khatron Ke Khiladi 11 का पहला एलिमिनेशन! बाहर हुआ ‘बिग बॉस’ का ये एक्स कंटेस्टेंटस

HomeTelevision

Khatron Ke Khiladi 11 का पहला एलिमिनेशन! बाहर हुआ ‘बिग बॉस’ का ये एक्स कंटेस्टेंटस

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ इस वक्त काफी चर्चा मे हैं। 12 जाने- माने स्टार्स शो में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल केपटाउन पहुंचे हुए हैं जहां शूटिंग भी शुरू हो

Imlie Spoiler Alert: कॉलेज में होगी इमली की रैगिंग, मालिनी भी करेगी बेज्जती
TRP लिस्ट से ‘इंडियन आइडल’ हुआ बाहर, ‘सुपर डांसर 4’ ने मारी एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर है ये सीरियल
Indian Idol 12 : जिंदगी के पहले ऑडिशन की राजेश खन्ना ने करवाई थी रिहर्सल, फिर भी नहीं बना जितेंद्र का काम

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ इस वक्त काफी चर्चा मे हैं। 12 जाने- माने स्टार्स शो में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल केपटाउन पहुंचे हुए हैं जहां शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। केपटाउन से सेलेब्स लगातार अपनी फोटोज़ और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट दे रहे हैं और उन्हें एंटरटेन कर रहे हैं। इस बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से पहले एलिमिनेशन की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक जो पहला कंटेस्टेंट शो से बाहर हुआ है वो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुका है।

अब आप सोच रहे होंगे राहुल वैद्य, अभिनव कोहली, निक्की तंबोली और विशाल आदित्य सिंह में से कौन बाहर हुआ? तो हम आपके इस सस्पेंस को ज्यादा देर बढ़ाएंगे नहीं। विशाल आदित्य सिंह बाहर हो चुके हैं। विशाल वो पहले कंटेस्टेंट हैं जिनका ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से पहला एलिमिनशेन हुआ है। खबर के मुताबिक विशाल, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन के साथ बॉटम 3 में थे। जिसके बाद वो बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पूरी टीम जून में इंडिया वापस लौटने वाली थी और इसके लिए सबके टिकट भी बुक हो चुके थे। पर दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करके वापस लौटने का फैसला किया है। इस कारण ‘खतरों के खिलाड़ी 11′, 12 एपिसोड में ही खत्म कर दिया जाएगा। पूरी टीम शूट खत्म करके महीने भर के अंदर केप टाउन से वापस आ जाएगी।

खतरों के खिलाड़ी 11’ में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, सना मकबूल, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, महक चहल और निक्की तंबोली जैसे सिलब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। केपटाउन से कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं जो की सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।