Kareena Kapoor Khan को इंडस्ट्री में 21 साल पूरे, कहा- अभी 21 साल और काम करने के लिए तैयार

HomeCinema

Kareena Kapoor Khan को इंडस्ट्री में 21 साल पूरे, कहा- अभी 21 साल और काम करने के लिए तैयार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान ने 30 जून को इंडस्ट्री में लीड एक्ट्रेस के तौर पर 21 साल का शानदार सफ़र पूरा कर लिया। करीना की डेब्यू फ़िल्म रिफ्यूजी

Ajay Devgan 100वीं फ़िल्म Tanhaji का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
हाथ में वाइन की गिलास, मांग में सिंदूर और सुहाग का चूड़ा पहने पति संग दिखी काजल अग्रवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान ने 30 जून को इंडस्ट्री में लीड एक्ट्रेस के तौर पर 21 साल का शानदार सफ़र पूरा कर लिया। करीना की डेब्यू फ़िल्म रिफ्यूजी 30 जून को साल 2000 में रिलीज़ हुई थी। बेबो ने एक वीडियो के ज़रिए अपनी पहली फ़िल्म की कुछ यादें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में फ़िल्म के निर्देशक जेपी दत्ता और अभिषेक बच्चन भी हैं।

करीना ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 21 साल। आभारी, ख़ुश, ख़ुशक़िस्मत, प्रेरित, जज़्बा… 21 साल और आने हैं… मैं तैयार हूं। लगातार साथ और प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। करीना के साथ अभिषेक बच्चन को भी इंडस्ट्री में 21 साल पूरे हो गये। दोनों ने रिफ्यूजी से हिंदी सिनेमा में अभिनय की पारी शुरू की थी। फ़िल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर ने भी अहम भूमिकाएं निभायी थीं।

रिफ्यूजी की कहानी केकी एन दारूवाला की लघु कथा Love Across The Salt Desert से प्रेरित थी। यह एक ऐसे मुस्लिम युवक के बारे में थी, जो हिंदुस्तान और पाकिस्तान के अवैध शरणार्थियों की मदद करता है। फ़िल्म में अभिषेक के किरदार का नाम रिफ्यूजी ही रहता है और करीना का नाम नाज़नीन होता है।

रिफ्यूजी बॉक्स ऑफ़िस पर ज़्यादा सफल नहीं हो सकी थी, मगर इसका संगीत ख़ूब लोकप्रिय हुआ। जावेद अख़्तर के लिखे गीतों को अनु मलिक ने संगीतबद्ध किया था, जिन्हें सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, अलका याग्निक, शंकर महादेवन और उदित नारायण ने आवाज़ दी थी। अनु मलिक और जावेद अख़्तर को फ़िल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था।