Kader Khan Birth Anniversary: कादर खान की पूरी नहीं हो सकी यह तमन्ना, अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन

HomeCinema

Kader Khan Birth Anniversary: कादर खान की पूरी नहीं हो सकी यह तमन्ना, अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का ऑलराउंडर कहना गलत नहीं होगा। एक्टिंग के

पिता Ajay Devgn की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं बेटी Nysa Devgn, लेटेस्ट तस्वीर में एब्स देख फैंस हुए शॉक्ड
सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को चेतावनी, बोले- मेरे मुंह मत लगना…
टाइगर श्रॉफ ने ‘बागी 4’ और ‘हीरोपंती 2’ के लिए अहमद खान से मिलाया हाथ, जानें इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर कादर खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का ऑलराउंडर कहना गलत नहीं होगा। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। डायलॉग राइटिंग से लेकर निर्देशन तक का काम किया और सफल रहे। आज कादर खान की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी एक अधूरी ख्वाहिश की बात करेंगे जो कभी पूरा नहीं हुआ और वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

कादर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने कई फिल्मों में काम किया। इसमें अदालत, सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, नसीब और कुली जैसी कामयाब फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा कादर ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘शराबी’ जैसी फिल्मों के डायलॉग भी लिखे, लेकिन वह अमिताभ बच्चन को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे हालांकि उनकी यह तमन्ना कभी पूरी नहीं हो सकी।

कादर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और अमरीश पुरी को लेकर फिल्म जाहिल बनाना चाहता था। उसका डायरेक्शन भी मैं खुद करना चाहता था, लेकिन खुदा को शायद कुछ और ही मंजूर था। फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट लग गई और फिर वह महीनों अस्पताल में भर्ती रहे।’

उन्होंने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन के अस्पताल से ठीक होकर वापस आने के बाद मैं अपनी दूसरी फिल्मों में बहुत ज्यादा व्यस्त हो गया और उधर अमिताभ बच्चन राजनीति में आ गए। इस तरह कादर खान और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म हमेशा के लिए डिब्बाबंद हो गई।