Indian Idol 12 Finale में हुई मेगास्टार Chiranjeevi की एंट्री, दर्शकों की होगी बल्ले-बल्ले

HomeTelevision

Indian Idol 12 Finale में हुई मेगास्टार Chiranjeevi की एंट्री, दर्शकों की होगी बल्ले-बल्ले

इंडियन आइडल 12 के फिनाले को लेकर दर्शकों के बीच जिस तरह का उत्साह है, उसे देखकर तो बस यही कहा जा सकता है कि 15 अगस्त के दिन हर कोई सोनी टीवी से ही चिप

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई को जान से मारने की कोशिश करेगा विराट, पुलकित की दुल्हन बनेगी देवियानी
Bigg Boss 13 winner : सिद्धार्थ शुक्ला के जीतते ही भड़के ये सितारे
Big Boss 13 Update बिग बॉस की अपडेट जानने के लिए पढ़े यह खबर

इंडियन आइडल 12 के फिनाले को लेकर दर्शकों के बीच जिस तरह का उत्साह है, उसे देखकर तो बस यही कहा जा सकता है कि 15 अगस्त के दिन हर कोई सोनी टीवी से ही चिपककर बैठा रहेगा। 12 घंटे तक चलने वाले इंडियन आइडल 12 के फिनाले (Indian Idol 12 Finale) में कई बड़े स्टार्स आएंगे, जो प्रतियोगियों की हिम्मत बढ़ाएंगे।

इंडियन आइडल 12 के फिनाले पर साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) भी दिखाई देंगे, जो स्पेशल जज के तौर पर प्रतियोगियों के बीच पहुंचेंगे। इंडियन आइडल 12 के मेकर्स ने अभी तक चिरंजीवी का कोई प्रोमो जारी नहीं किया है और ना ही सेट से उनकी कोई तस्वीर सामने आई है लेकिन खबर के सामने आते ही चिरंजीवी के फैंस उत्साहित हो गए हैं। माना जा रहा है कि वो शो के विनर का नाम अनाउंस कर सकते हैं।

‘साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी भी सोनी टीवी के इस शो में नजर आएंगे। वो फिनाले के दिन सेट पर पहुंचेंगे और प्रतियोगियों का मनोबल बढ़ाएंगे। वो शो पर स्पेशल गेस्ट के रूप में दिखेंगे।

इंडियन आइडल 12 के फिनाले पर अल्का याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण और साधना सरगम जैसे स्टार्स भी स्पेशल जज के तौर पर पहुंचेंगे। ये सभी प्रतियोगियों के हुनर को जज करेंगे और फिर विनर का ऐलान करेंगे। इन स्पेशल गेस्ट्स के अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शो पर नजर आएंगे। ये दोनों स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह प्रमोट करते दिखाई देंगे।

इंडियन आइडल 12 में इस समय पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, निहाल, सायली कांबले और शन्मुखप्रिया बचे हुए हैं। फिनाले के दिन इन 6 लोगों में विजेता की ट्रॉफी उठाने की जंग होगी। इस जंग में जो जीतेगा और जिसे दर्शकों का साथ मिलेगा, वो इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम करेगा।