Indian Idol 12: रीना रॉय ने अनु मलिक की शादी को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, सबके सामने खोली पोल

HomeTelevision

Indian Idol 12: रीना रॉय ने अनु मलिक की शादी को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, सबके सामने खोली पोल

इस वीकेंड 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के सेट पर कुछ मजेदार होने वाला है. इस हफ्ते शो में बतौर गेस्ट दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय (Reena Roy) दिखाई

कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया, दोनों पर है ये आरोप
Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal के छक्के छुड़ाने के लिए Sawai Bhatt ने कसी कमर, Himesh Reshammiya के साथ जल्द रिलीज करेंगे पहला गाना
मलाइका अरोड़ा का दिखेगा खास अंदाज, इस वीकेंड देंगी सदाबहार अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट

इस वीकेंड ‘इंडियन आइडल 12′ (Indian Idol 12) के सेट पर कुछ मजेदार होने वाला है. इस हफ्ते शो में बतौर गेस्ट दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय (Reena Roy) दिखाई देंगी. मतलब ये तो तय है कि अपकमिंग एपिसोड में 80 के दशक के सुपरहिट गानों का मैजिक दिखाई देने वाला है. साभी कंटेस्टेंट रीना रॉय की फिल्म के गाने गाते नजर आने वाले हैं. इसके अलावा शो में रीना रॉय अनु मलिक को लेकर बड़ा खुलासा भी करेंगी.

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस रीना रॉय (Reena Roy) ने ‘इंडियन आइडल 12’ के जज अनु मलिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रीना रॉय ने दर्शकों को बताया कि अनु मलिक उस गली के चक्कर लगाते थे जहां वह रहती थी. अनु मलिक यह सुनकर दंग रह जाते हैं. इसके अलावा रीना रॉय यह भी कहती हैं कि अनु मलिक इलाके के सबसे सभ्य परिवार की लड़की को लेकर भागे हैं और उन्होंने उससे शादी कर ली है. अनु मलिक के इस राज को सुनने के बाद आदित्य नारायण भी दंग रह जाते हैं. आदित्य कहते हैं कि इंडियन आइडल के 12वें सीजन में ये राज खुला है.

आपको बता दें शो में रीना रॉय (Reena Roy) के आने से सभी कंटेस्टेंट काफी खुश हैं और उन्होंने एक से पढ़कर एक परफॉरमेंस दी. इस बार अरुणिता कांजीलाल सदाबहार गीत ‘शीशा हो या दिल हो’ गाती नजर आएंगी. रीना रॉय उनकी परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित होंगी. वह अरुणिता द्वारा गाए गए गाने पर लिप-सिंक भी करेंगी. आपको बता दें रीना रॉय (Reena Roy) 80 के दशक की महान अदाकार हैं. उन्होंने तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘नागिन’, ‘नसीब’ जैसे नाम शामिल हैं.