In Text Book : कपिल शर्मा बने प्रेरणा, चौथी क्लास के सिलेबस में शामिल हुई कॉमेडी किंग की स्टोरी

HomeNews

In Text Book : कपिल शर्मा बने प्रेरणा, चौथी क्लास के सिलेबस में शामिल हुई कॉमेडी किंग की स्टोरी

भारत के नंबर वन कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा की जीवनी अब बच्चों के सिलेबस का हिस्सा बन गई है. कपिल शर्मा का चैप्टर जीके की बुक में पढ़कर चौथी क्लास के बच्च

मामा गोविंदा के साथ अनबन को लेकर कृष्णा अभिषेक ने फिर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा’
रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार: जानिए क्या है असली नाम और कैसे कुली से बने सिनेमा के ‘भगवान’
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में स्टाफ और मैनेजर का बड़ा बयान Sushant Singh Rajput suicide family employees and Supervisor surprising assertion

भारत के नंबर वन कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा की जीवनी अब बच्चों के सिलेबस का हिस्सा बन गई है. कपिल शर्मा का चैप्टर जीके की बुक में पढ़कर चौथी क्लास के बच्चे उनकी जिंदगी के प्रेरणा ले सकेंगे.

कपिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनके किसी फैन क्लब ने ये पोस्ट किया है जिसमें कपिल का चैप्टर किताब में छपा दिखाया गया है. कपिल ने इसे रि-पोस्ट किया है.

इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि कपिल के बारे में विस्तार से लिखा गया है. फोटो में दिख रहे चैप्टर में कपिल शर्मा की फोटो लगी है. दूसरे फोटो में वो अपनी टीम के साथ खड़े हैं जिसमें उनके शो के पुरानी साथी नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं. एक और फोटो है जो उनकी हिट फिल्म किस-किस को प्यार करूं का है. इसका टाइटल है The comedy king kapil sharma

साफ है कपिल शर्मा ने अपना जो मुकाम बनाया है वो भारत के अब तक के कॉमेडी स्टार्स के इतिहास का सबसे बड़ा पैमाना है. कपिल पिछले एक दशक से भी ज्यादा वक्त से टीवी के भी किंग बने हुए हैं. स्टैंड अप कॉमेडी से शुरू हुआ उनका करियर आज कॉमेडी के किंग के मुकाम पर जा पहुंचा है. एक्टिंग में भी कपिल ने हाथ आजमाया जिसमें वो पसंद किए गए.

कपिल शर्मा का सोनी टीवी पर शो दो महीने पहले बंद हुआ है. कपिल ने इसके बाद ऐलान किया था कि वो जल्दी है नेटफ्लिक्स पर अपना कॉमेडी शोे लेकर आ रहे हैं. जिसका फॉर्मेट उनके टीवी शो से बिल्कुल अलग होगा.

कपिल ने अपने टीवी शो पर काफी बार साफ कहा है कि उन्होंने स्ट्रगल का एक लंबा दौर देखा है. पंजाब से अमृतसर शहर से मुंबई आकर उन्होंने काफी बुरा दौर भी देखा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी जिसका नतीजा आज पूरी दुनिया के सामने है. कपिल ने दुनिया के करीब सभी बड़े शहरों में अपने शो किए हैं जिसके लिए वो मोटी फीस चार्ज करते हैं. अपने शो को वो उस लेवल पर ले गए जहां बिना प्रमोशन किए किसी भी बड़े सुपरस्टार का गुजारा नहीं था.