Imlie: ससुराल वालों को अपने कंट्रोल में रखेगी मालिनी

HomeTelevision

Imlie: ससुराल वालों को अपने कंट्रोल में रखेगी मालिनी

स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में मालिनी ने सुसाइड अटैम्ट किया था। इमली की मदद से मालिनी (Malini) को दूसरी जिंदगी मिल गई है, लेकिन अब असली ड्राम

घर छोड़कर जाने के बाद सई का होगा एक्सीडेंट, विराट को लगेगा सदमा
Indian Idol 12: Manoj Muntashir ने Shammi Kapoor की शादी को लेकर कह दी ऐसी बात, अब मांग रहे माफी
झांझरिया पर Jackie Shroff के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, पर माधुरी का रिएक्शन हो गया वायरल

स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में मालिनी ने सुसाइड अटैम्ट किया था। इमली की मदद से मालिनी (Malini) को दूसरी जिंदगी मिल गई है, लेकिन अब असली ड्रामा तो यही से शुरू होने वाला है। जी हां अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मालिनी ठीक होकर अस्पताल से वापस अपने ससुराल आ जाएगी। सीरियल के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) अपने ऑनस्क्रीन ससुराल में नजर आ रही हैं।

सीरियल ‘इमली’ के सेट पर सुंबुल तौकीर खान को खूब मस्ती करते हुए देखा गया है। अपना शॉट देने के बाद लीड एक्ट्रेस सुंबुल सेट पर ऐसे ही धमा चौकड़ी मचाती हैं।एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan) की ये लेटेस्ट तस्वीर बता रही है कि सीरियल ‘इमली’ में इमली जल्द ही फिर से कॉलेज जाना शुरू कर देगी।

‘इमली’ (Imlie) के सेट पर सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan) अपने को-स्टार संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। सेट पर सुंबुल हर किसी की चहेती हैं। सीरियल ‘इमली’ (Imlie) के सेट से मयूरी देशमुख की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन ससुराल में नजर आ रही हैं।

सीरियल ‘इमली’ के सेट पर ज्योति गौबा को अपने स्क्रिप्ट को बड़े ही ध्यान से याद करते हुए देखा गया है। ‘इमली’ में ज्योति गौबा मालिनी की मां अनु का किरदार निभाती हैं। इस तस्वीर से जाहिर है कि आने वाले दिनों में अनु के किरदार पर भी ज्यादा फोकस किया जाएगा।