Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan पर जमकर प्यार लुटाती हैं Jyoti Gauba, ऑनस्क्रीन रहता है 36 का आंकड़ा

HomeTelevision

Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan पर जमकर प्यार लुटाती हैं Jyoti Gauba, ऑनस्क्रीन रहता है 36 का आंकड़ा

टीवी सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में अनु (Anu) और इमली के बीच हमेशा से ही 36 का आंकड़ा रहा है। इन दिनों तो इमली अनु को फूटी आंख भी नहीं सुहा रही है। अपनी बे

Sunil Grover जानिए कहाँ हैं आज कल सुनील जी हाँ हम सबके चहेते गुत्थी
घर की पार्टी में मालिनी उड़ाएगी इमली की धज्जियां, क्या होगा आदित्य का रिएक्शन
The Kapil Sharma Show के पहले गेस्ट होंगे ये सुपरस्टार, धमाकेदार होनेवाला है पहला एपिसोड

टीवी सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में अनु (Anu) और इमली के बीच हमेशा से ही 36 का आंकड़ा रहा है। इन दिनों तो इमली अनु को फूटी आंख भी नहीं सुहा रही है। अपनी बेटी मालिनी (Mayuri Deshmukh) के चलते अनु इन दिनों इमली पर खूब जुल्म ढा रही है लेकिन रीयल लाइफ में अनु और इमली का अलग ही नाता है। जी हां इन किरदारों को निभाने वाली एक्ट्रेसेस ज्योति गौबा (Jyoti Gauba) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan) तो ‘इमली’ के सेट पर खूब धमाचौकड़ी मचाती हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग तो किसी दोस्त से कम नहीं हैं।

सीरियल ‘इमली’ की शूटिंग पूरी होते ही सुंबुल तौकीर खान कुछ घंटे के लिए सेट पर ही रहती हैं। इस दौरान वो बाकी को-स्टार्स संग खूब मस्ती करती हैं। ज्योति गौबा के साथ तो वो कई दफा ऐसे ही साइकिल चलाकर फिल्म सिटी में धमाल मचाती हैं।

सुंबुल तौकीर खान और ज्योति गौबा को खाने का काफी शौक है। बिस्किट और चॉकलेट के लिए तो दोनों बच्चों की तरह लड़ती हैं।इस तस्वीर को देखने के बाद तो सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan) और ज्योति गौबा (Jyoti Gauba) के फैंस का चौंकना तय है। ‘इमली’ देखने वाले दर्शकों के लिए तो ये तस्वीर किसी सपने जैसा ही है।