Hungama 2 Trailer: हंगामा 2 का मजेदार ट्रेलर रिलीज, कन्फ्यूजन के बीच खूब हसाएंगी ये फिल्म,

HomeCinema

Hungama 2 Trailer: हंगामा 2 का मजेदार ट्रेलर रिलीज, कन्फ्यूजन के बीच खूब हसाएंगी ये फिल्म,

इस साल की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर काफी मजेदार है जिसे देखकर आप खूब हंसेंगे. हंगामा की तरह ही इस फिल्म

क्या सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग followers demand CBI Enquiry For Sushant twitter pattern Sushant Singh Rajput suicide case
सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was last for another movie Sajid Nadiadwala
शादी के बाद दूसरी बार ससुराल मंडी पहुंचीं अर्पिता खान, परिवार सहित होम क्वारंटीन

इस साल की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर काफी मजेदार है जिसे देखकर आप खूब हंसेंगे. हंगामा की तरह ही इस फिल्म में परेश रावल अपनी कन्फ्यूजन से लोगों को ठहाके लगाने की वजह बनते दिख रहे हैं.

इसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, परेश रावल, प्रनिता, मिजान और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म की कहानी एक बच्ची को लेकर है. एक लड़की आकर मिजान पर आरोप लगाती है कि ये बच्ची उनकी है. इसके बाद सारा कन्फयूजन क्रिएट होता है. वहीं परेश रावल को लगता है कि उनकी पत्नी का अफेयर चल रहा है. हंगामा की तरह इसमें भी वो सिचुएशन को अपने हिसाब से समझते हैं और फिर कन्फ्यूजन जैसी स्थिति बन जाती है.

बता दें कि ये फिल्म हंगामा फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म है. हंगामा 2003 में रिलीज हुई थी. हंगामा में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं.

इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फिर से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी पिछली बार साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपने’ में नजर आई थीं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. इसमें अक्षय खन्ना का एक स्पेशल कैमियो में हैं.

हंगामा साल 2020 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब ये फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी.