‘हिचकी’ फेम लीना आचार्य की किडनी फेल होने से हुई मौत, को-स्टार रोहन मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

HomeCinema

‘हिचकी’ फेम लीना आचार्य की किडनी फेल होने से हुई मौत, को-स्टार रोहन मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

‘हिचकी’ फेम लीना आचार्य का निधन हो गया है। वह पिछले डेढ़ साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। खबरों के मुताबिक, मां ने भी उन्हें अपनी किडनी दान की थी

केआरके ने जेल से बाहर आए शाइनी आहूजा को ऑफर की थी फिल्म, अभिनेता ने कहा था- भट्ट साहब संभाल लेंगे करियर
80 के दशक में हर डायरेक्टर की पहली पसंद था ये एक्टर, परिवार ने छोड़ा तो रहा पागलखाने में, अब गुमनाम
इस हीरो को कहा जाता था दहशत का दूसरा नाम, इनकी मौत ने लोगों को कर दिया था हैरान

‘हिचकी’ फेम लीना आचार्य का निधन हो गया है। वह पिछले डेढ़ साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। खबरों के मुताबिक, मां ने भी उन्हें अपनी किडनी दान की थी। इसके बावजूद वह लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकीं। शनिवार के दिन दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा। बता दें कि लीना आचार्य वेब शो ‘क्लास ऑफ 2020’, टीवी शो ‘सेठ जी’, ‘आपके आ जाने से’ और ‘मेरी हानिकारक बीवी’ में नजर आ चुकी हैं।

लीना के को-स्टार रोहन मेहरा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी। रोहन ने लीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “लीना मैम भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। पिछले साल इसी समय हम लोग क्लास ऑफ 2020 की शूटिंग कर रहे थे। आप बहुत याद आएंगी।”