‘Happy Birthday’ के लिए अनुपम खेर को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

HomeCinema

‘Happy Birthday’ के लिए अनुपम खेर को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

अनुपम खेर के लिए एक गुड न्यूज है, न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी शॉर्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। प्र

कोरोनाकाल में ‘मर्दानी 2’ फेम एक्टर ने रचाई शादी, परिवार और दोस्तों को किया मिस
शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को रिलीज से ठीक पहले लगा बड़ा झटका, इन देशों में बैन हुई
Salman Khan की Tiger 3 और Shahrukh Khan की Pathan में होगा ये खास कनेक्शन, फैन्स हो जाएंगे हैरान

अनुपम खेर के लिए एक गुड न्यूज है, न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी शॉर्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। प्रसाद कदम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम के साथ आहना कुमरा लीड रोल में थीं। अनुपम इस जीत से काफी खुश हैं। अनुपम ने इस जीत की खुशी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है

अनुपम ने ट्वीट किया, बहुत खुशी के साथ बता रहूं कि मुझे न्यू यॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टविल में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है. इसके साथ ही ये भी खुशी है कि हैप्पी बर्थडे को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म की पूरी टीम को शुक्रिया स्पेशयली आहना कुमरा तुम्हें भी, जय हो।

बता दें कि अनुपम खेर की इस शॉर्ट फिल्म ‘हैपी बर्थडे’ की पूरी दुनिया में काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में अनुपम खेर के साथ अहाना कुमरा मुख्य भूमिका में हैं। इस शॉर्ट फिल्म को प्रसाद कदम ने डायरेक्ट किया है। अनुपम खेर और आहना कुमरा इससे पहले फिल्म ‘द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में नजर आए थे।

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। अनुपम खेर सरकार के समर्थन में भी अपने विचारों को रखते हैं। हाल ही में अभिनेता ने सरकार के समर्थन में एक ट्वीट किया और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।