Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ट्रेनिंग से लौटा विराट, होली में सई से करेगा प्‍यार का इजहार!

HomeTelevision

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ट्रेनिंग से लौटा विराट, होली में सई से करेगा प्‍यार का इजहार!

स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार में' में लीड एक्‍टर नील भट्ट की वापसी हो गई है। कोरोना की चपेट में आने के बाद नील भट्ट छुट्टी प

गाने के बीच सबके सामने स्टेज पर ही रोने लगीं Arunita Kanjilal, देखकर Pawandeep Rajan रह गए शॉक्ड
Asim Riaz के साथ शादी करने को लेकर हिमांशी खुराना का बड़ा बयान, बताया क्यों हो रही है देरी
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धूमधाम से होगी कार्तिक और सीरत की सगाई,

स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ में लीड एक्‍टर नील भट्ट की वापसी हो गई है। कोरोना की चपेट में आने के बाद नील भट्ट छुट्टी पर चले गए थे। अचानक नील भट्ट के जाने से होली सीक्‍वेंस लटक गया था। होली सीक्‍वेंस का प्रोमो तीन सप्‍ताह पहले द‍िखा दिया गया था लेकिन उसे टाल दिया गया और शो में पुलकित देशपांडे की किडनैपिंग सीक्‍वेंस को काफी लंबा खींचा गया। अब शो में विराट चव्‍हाण का लीड रोल निभा रहे नील भट्ट वापस आ गए हैं।

दिखाया गया था कि विराट ट्रेनिंग के लिए अमरावती गया था। अब जब विराट लौट आया है तो होली सीक्‍वेंस शुरू हो गया है। शो के सभी कलाकार होली की तैयारियों में जुट गए हैं। अभी तक दिखाया गया कि विराट और सई होली के लिए तैयार हो चुके हैं। विराट सई के सामने बंदूक तान देता है और यह देखकर सई बहुत डर जाती है। फ‍िर विराट बंदूक चलाता है तो उसमें से गोली की जगह पानी निकलता है। इसके बाद सई गिलास उठाकर व‍िराट पर पानी फेंक देती है। इस मस्‍ती भरी भागम भाग में दोनों एक दूसरे को बांहों में लिए बेड पर गिर जाते हैं।

शो में अभी तक विराट और सई ने एक दूसरे से प्‍यार का इजहार नहीं किया है। हालांकि दोनों मन ही मन एक दूसरे को चाहने लगे हैं और एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते हैं। अब सवाल ये कि क्‍या होली में दोनों एक दूसरे से प्‍यार का इजहार करेंगे। शो का प्रोमो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है और दर्शकों को भी इस खास पल का इंतजार है।