Dostana 2: ‘नेपोटिज्म’ विवाद से बचने के लिए करण जौहर ने बनाया ये मास्टरप्लान

HomeCinema

Dostana 2: ‘नेपोटिज्म’ विवाद से बचने के लिए करण जौहर ने बनाया ये मास्टरप्लान

करण जौहर कुछ भी करें या ना करें वो खबरों में आ ही जाते हैं. पिछले दिनों करण इसलिए चर्चा में थे कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म 'दोस्ताना 2' से

ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar
बॉलीवुड की ‘भगोड़ी दुल्हन’ हैं कटरीना कैफ, एक नहीं चार फिल्मों में छोड़कर भागी हैं शादी का मंडप
Vidya Balan ने बताया किस वजह से शादीशुदा जिंदगी हो जाती है ‘भयानक’, बोली- ‘अगर आप अपने पार्टनर को…’

करण जौहर कुछ भी करें या ना करें वो खबरों में आ ही जाते हैं. पिछले दिनों करण इसलिए चर्चा में थे कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से आउट कर दिया था। इसके बाद तो मानो जैसे सोशल मीडिया पर तूफान ही आ गया हो। हर कोई करण जौहर पर एक बार फिर से नेपोटिज्म के आरोप लगाने लगा। अब करण ने नेपोटिज्म के इस तीर से बचने के लिए ढाल खोज ली है।

बताया जा रहा है कि कार्तिक को फिल्म से बाहर करने के बाद करण ने ‘दोस्ताना 2’ के लिए अक्षय कुमार, राजकुमार राव, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कई स्टार्स के नाम पर विचार किया। फिल्म की कास्टिंग को लेकर करण ने अपनी क्रिएटिव टीम और डायरेक्टर के साथ कई मीटिंग्स की हैं। इस दौरान कई नाम रखे गए लेकिन करण जौहर अक्षय कुमार को लेने की लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। सिर्फ यही नहीं करण जौहर ने एक और बड़ा फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि वो सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने उपर लगे इल्जामों के बाद करण कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। वो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक आउट साइडर को भी लेना चाहते हैं। जिसके जरिए वो किसी भी तरह करके नेपोटिज्म की बहस से बच सकें। बताया जा रहा है कि इसके लिए 5 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, इनमें से 4 आउटसाइडर हैं।