Dhamaka: नेटफ्लिक्स ने इतने करोड़ में खरीदे कार्तिक आर्यन की ‘धमाका’ के राइट्स

HomeCinema

Dhamaka: नेटफ्लिक्स ने इतने करोड़ में खरीदे कार्तिक आर्यन की ‘धमाका’ के राइट्स

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले अभिने

KGF 2: फैंस के लिए Yash ने मारी 225 करोड़ के ऑफर को लात!!
Kareena Kapoor Khan ने गर्लगैंग के साथ की मस्ती, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
अक्षय के साथ 500 करोड़ दांव पर लगा सकते हैं, पर मेरे साथ 50 करोड़ भी नहीं: सुनील शेट्टी का छलका दर्द

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीतने वाले अभिनेता जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। जिस वक्त कार्तिक कोरोना का शिकार हुए थे उस वक्त भी वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा कार्तिक जल्द ही नेटफ्लिक्स पर धमाका करने वाले हैं। एक्टर की फिल्म ‘धमाका’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। फिल्म का टीज़र भी जारी कर दिया गया है। वहीं अब धमाका के राइट्स से जुड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है।

नेटफ्लिक्स ने ‘धमाका’ के लिए 135 करोड़ की डील की है। यानी धमाका के राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स 135 करोड़ का भुगतान करेगा। ये पहली ऐसी फिचर फिल्म का है जिसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा इतनी बड़ी रकम अदा की गई है। इससे पहले अमेज़न प्राइम वीडियो ने ‘कुली नंबर 1’ के लिए 90 करोड़ से अधिक है, डिज्नी हॉटस्टार ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ के लिए 110 करोड़ का भुगतान किया था।

आपको बता दें कि ‘धमाका’ साउथ कोरियन फिल्म ‘द टेरर लाइव’ पर आधारित है। ‘द टेरर’ लाइव में हा-जंग-वू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं धमाका में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में कार्तिक एक खोजी पत्रकार अर्जुन पाठक का रोल निभाएंगे, जो उन आतंकवादियों के नापाक मनसूबों के खिलाफ लड़ता है, जो वो शहर उड़ाने की धमकी देते हैं।