Dance Deewane: सोनू सूद के सामने फूट-फूट कर रोईं भारती स‍िंह, कहा- अब मां नहीं बनना चाहती

HomeTelevision

Dance Deewane: सोनू सूद के सामने फूट-फूट कर रोईं भारती स‍िंह, कहा- अब मां नहीं बनना चाहती

कॉमेडी की क्‍वीन भारती स‍िंह (Bharti Singh) अक्‍सर अपने मजेदार जॉक्‍स और धमाकेदार अंदाज से क‍िसी को भी हंसने पर मजबूर कर देती हैं. लेकिन शनिवार को कलर

Anupamaa Spoilers 30 March 2021 : अनुपमा और वनराज का रोमांस देखकर गुस्से से आग बबूला होगी काव्या
झांझरिया पर Jackie Shroff के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, पर माधुरी का रिएक्शन हो गया वायरल
Asim Riaz के साथ शादी करने को लेकर हिमांशी खुराना का बड़ा बयान, बताया क्यों हो रही है देरी

कॉमेडी की क्‍वीन भारती स‍िंह (Bharti Singh) अक्‍सर अपने मजेदार जॉक्‍स और धमाकेदार अंदाज से क‍िसी को भी हंसने पर मजबूर कर देती हैं. लेकिन शनिवार को कलर्स चैलन (Colors TV) पर के डांस र‍िएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि भारती खुद को फूट-फूट कर रोने से रोक नहीं पाईं. इतना ही नहीं, अपने आंसुओं के बीच भारती ने बताया कि आख‍िर वह अब मां क्‍यों नहीं बनना चाहती हैं. आलम ये था कि भारती के आंसुओं को देखकर जज की कुर्सी पर बैठे सोनू सूद (Sonu Sood) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी अपने आंसू रोक नहीं पाए.

शन‍िवार को ‘डांस दीवाने’ के सेट पर स्‍पेशल गेस्‍ट बनकर सोनू सूद पहुंचे. बता दें कि पेनडेमिक के इस दौर में सोनू सूद ने हजारों लोगों की मदद की है. लॉकडाउन में कई मजदूरों और लोगों को उनके घर पहुंचाने से लेकर बेरोजगारों को नौकरी द‍िलाने तक, सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन के जर‍िए लोगों की खूब मदद की है. ऐसे में शनिवार के एपिसोड में कई डांस परफॉर्मेंस में कोरोना और उससे जुड़ी दर्दनाक कहान‍ियों को द‍िखाया गया. ए‍क डांस परफॉर्मेंस के जरिए बताया गया कि कैसे सबसे कम उम्र की 2 महीने के बच्‍चे को कोरोना हुआ और उसे बचाया नहीं जा सका.

इस परफॉर्मेंस के बाद भारती काफी इमोशनल हो गईं और उन्‍होंने अपनी मां को कोरोनो होने और उस समय उनकी हालत कैसी थी, इस बात का ज‍िक्र किया. भारती ने कहा, ‘मां फोन करती थी और रोती थी कि सामने वाले अंकल नहीं रहे, मैं डरने लगी थी कि कहीं मुझे तो फोन नहीं आएगा… इस कोरोना ने अंदर से इतना तोड़ द‍िया है’ भारती स्‍टेज पर काफी इमोशनल हो गईं और उन्‍होंने कहा क‍ि उन्‍हें पता भी नहीं था कि इतने छोटे-छोटे बच्‍चों को भी कोरोना हो रहा है. भारती ने आगे कहा, ‘सोनू भाई हम प‍िछले कुछ समय से बेबी प्‍लान करने का सोच रहे हैं. लेकिन ऐसी चीजें सोचकर और ऐसी बीमारी सोचकर मन ही नहीं करता क‍ि हम आपस में बात करें क्‍योंकि मैं ऐसे रोना नहीं चाहती. मैं बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग हूं, सब को हंसाती रहती हूं, लेकिन मैं इतनी भी स्‍ट्रॉन्‍ग नहीं हूं कि ये दुख (बच्‍चा खोने का) झेल पायूं. मेरी ह‍िम्‍मत ही नहीं होती क‍ि मैं हर्ष से बात करूं क‍ि बेबी प्‍लान करते हैं.