Cyclone Tauktae ने मचाई ये रिश्ता.के सेट पर तबाही, करण कुंद्रा ने शेयर किया वीडियो

HomeTelevision

Cyclone Tauktae ने मचाई ये रिश्ता.के सेट पर तबाही, करण कुंद्रा ने शेयर किया वीडियो

महाराष्ट्र में तूफान तौकते ने जमकर तबाही मचाई है. तूफान के कारण मुंबई एक तरह से ठप पड़ गई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के कई इलाके भी इसकी चपेट में आए ह

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑनस्क्रीन ननद के साथ गोलगप्पा पार्टी करती दिखीं Aishwarya Sharma
Rhea Chakraborty से Disha Vakani तक, Bigg Boss 15 के ये हो सकते हैं संभावित कंटेस्टेंट्स!
बोंदिता को रातों रात किडनैप करेगा अनिरुद्ध, हवेली में मचेगा कोहराम

महाराष्ट्र में तूफान तौकते ने जमकर तबाही मचाई है. तूफान के कारण मुंबई एक तरह से ठप पड़ गई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र के कई इलाके भी इसकी चपेट में आए हैं. गुजरात और गोवा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. मुंबई से दूर वापी में कई हिंदी सीरियल्स की शूटिंग चल रही है. और तूफान के कारण जमकर तबाही हुई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर तूफान का भयानक असर देखने को मिला है. शो के एक्टर करण कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जिसमें दिख रहा है कि तूफान, हवाओं के कारण सबकुछ तहस नहस हो रहा है.

कोविड के कारण बायोबबल कॉन्सेप्ट के तहत कई सीरियल्स की शूटिंग वापी में हो रही है. ये रिश्ता क्या कहलाता है कि टीम भी यहीं शूटिंग कर रही है. पर तूफान के कारण यहां भी नुकसान हो रहा है. तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण सेट पर रखे सामान, उपकरण उड़ जा रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता में हाल में ही करण कुंद्रा की एंट्री हुई है. वो रणवीर का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. इस शो के मेन कास्ट हैं शिवांगी जोशी और मोहसिन खान.

तूफान ने सिर्फ गुजरात और मुंबई ही नहीं बल्कि गोवा और केरल में भी तबाही मचाई है. मुंबई का हाल सबसे बुरा है, यहां पर कई इलाकों में पेड़ गिरे हैं. लोकल ट्रेन की सेवा ठप है. बिजली और सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.