Crime Branch कर रही Raj Kundra और Shilpa Shetty के बैंक अकाउंट की जांच, हुआ बड़ा खुलासा

HomeNews

Crime Branch कर रही Raj Kundra और Shilpa Shetty के बैंक अकाउंट की जांच, हुआ बड़ा खुलासा

पॉर्नोग्राफी फिल्म रैकेट मामले (Pornography Film Racket Case) में राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उसकी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुश

Shahid Kapoor thanks followers as Kabir Singh turns 1, Sona Mohapatra slams Salman Khan on his Sushant Singh Rajput remark – bollywood
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers
फादर्स डे पर सलमान खान ने शेयर किया सलीम खान का खास वीडियो

पॉर्नोग्राफी फिल्म रैकेट मामले (Pornography Film Racket Case) में राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उसकी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. दरअसल अब मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) के निशाने पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का वो बैंक अकाउंट है जो राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने मिलकर खोला था. इस अकाउंट से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन्स होते हैं. क्राइम ब्रांच को शक है कि Hotshots App और Bolly Fame App से होने वाली कमाई को इस अकाउंट में भेजा जाता था.

जांच में पता चला है कि ये डायरेक्ट ट्रांजेक्शन्स नहीं होते थे बल्कि इनडायरेक्टली अलग-अलग अकाउंट्स के जरिए ये पैसा भेजा जाता था. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, इसे टेक्निकल भाषा में प्लेसमेंट, लेयरिंग, इंटीग्रेशन की मोडस ऑपरेंडी कहा जाता है.

बता दें कि 23 जुलाई को जब क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा शेट्टी के घर पर छापा मारा था, तब भी उनसे इस बारे में पूछताछ की गई थी. फिलहाल क्राइम ब्रांच इस अकाउंट में हुए टांजेक्शन्स की जांच कर रही है.

इसके अलावा इसी पंजाब नेशनल बैंक में राज कुंद्रा का एक और एकाउंट है जो सिर्फ उनके नाम पर ही है. लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि साल 2016 से इस एकाउंट में कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है. यहां तक कि इस अकाउंट में मिनिमम बैलेंस भी मेंटेन नहीं किया गया है.

जान लें कि बॉम्बे हाई कोर्ट में आज (सोमवार को) राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई है. राज कुंद्रा पर आरोप है कि वो पॉर्नोग्राफी फिल्म रैकेट में शामिल हैं. उन्होंने कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाईं और ऐप के जरिए उन्हें अपलोड किया.