Coronavirus मरीजों की मदद के लिए अब सुनील शेट्टी ने बढ़ाया हाथ, एक्टर मुफ्त में मुहैया करवा रहे हैं ऑक्सीजन

HomeCinema

Coronavirus मरीजों की मदद के लिए अब सुनील शेट्टी ने बढ़ाया हाथ, एक्टर मुफ्त में मुहैया करवा रहे हैं ऑक्सीजन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। हर रोज लोग इससे संक्रमित होते जा रहे हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या में हर दिन

बच्चन पांडे की रिलीज डेट बदलते ही परेशान हुए फैंस, ‘बेल बॉटम’ के साथ अक्षय
14 साल बीते, राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन संग नहीं की कोई फिल्म, पता है क्यों?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। हर रोज लोग इससे संक्रमित होते जा रहे हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन सबके बीच बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार झेल रहे मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है।

इस बात की जानकारी दिग्गज अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सुनील शेट्टी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्‍सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स मुहैया करवाने की मुहिम में जुड़ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर परेशान लोगों की मदद करने का एलान किया है। इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने अपने फैंस और अन्य लोगों से भी कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील की है।

सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘हम कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद को हाथ आगे बढ़ाया है जो कि उम्‍मीद की किरण है।’ उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि वह केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स मुहैया करवा रहे हैं। अपने अलगे ट्वीट में सुनील शेट्टी ने फैंस से भी लोगों की मदद करने की अपील की है।

सुनील शेट्टी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘सभी दोस्‍तों और फैंस से अपील है कि अगर मदद की जरूरत है। अगर आप जानते हैं कि किसी को मदद चाहिए या अगर आप इस मिशन से जुड़ना चाहते हैं तो सीधे मैसेज करें। कृप्या इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचाएं और लोगों की सहायता करने में हमारी मदद करें।’ सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं।