Ayodhya Verdict पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जावेद अख्तर ने मस्जिद वाली

HomeCinema

Ayodhya Verdict पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जावेद अख्तर ने मस्जिद वाली

Ayodhya Verdict वर्षों से विवाद का कारण रहे अयोध्या के राम मंदिर मामले में आखिरकार 8 नवम्बर को भारत की सर्वोच्छ अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इ

सुशांत राजपूत सुसाइड केस में मनोज तिवारी ने नेपोटिज्म को ठहराया जिम्मेदार, CM बोले-“किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा”sushant singh rajput suicide case BJP manoj tiwari chirag paswan calls for CBI investigation
कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho
क्या पति Ranveer Singh के बराबर फीस मांगकर Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Baiju Bawra से बाहर हुईं Deepika Padukone?

Ayodhya Verdict वर्षों से विवाद का कारण रहे अयोध्या के राम मंदिर मामले में आखिरकार 8 नवम्बर को भारत की सर्वोच्छ अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इस फैसले के अनुसार विवादित जमीन पर राम मंदिर का ही निर्माण होगा,और मस्जिद निर्माण के लिए अलग से 5 एकड़ जमीन अयोध्या में ही दी जायेगी।
अदालत के कहे  मुताबिक 02.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन रहेगी।

इस फैसले के आने के बाद सिनेमा जगत  सहित विभिन्न बड़ी हस्तियों में इस फैसले को लेकर अपनी राय पेश की। इस मौके पर हमेशा अपने स्पष्टवादिता के लिए पहचाने जाने वाले जावेद अख्तर साहब भी पीछे नही रहे। जावेद अख्तर ने ट्वीट करके अपनी राय जाहिर की,यह ट्वीट सोशल मिडिया पर जम कर वाइरल हो रहा है।

ट्वीट में जावेद साहब लिखते हैं, ” यह बहुत ही अच्छा रहेगा की जिन्हें हर्जाने के तौर पर पांच एकड़ जमीन मिल रही है,उस पर एक विशाल चैरिटेबल अस्पताल बनाने का फैसला लें। जिसे सभी समुदाय के लोग अपना समर्थन और साथ दें”।

Ayodhya Verdict

इस तरह जावेद साहब ने मस्जिद न बनवा कर अस्पताल बनवाने की सलाह दी है। लोग काफी मात्रा में उनका समर्थन कर रहे हैं। जावेद अख्तर बिना डरे अपनी बात लोगो के सामने रखते हैं। कई बार अपनी बेबाकी से समसमायिक विषयों पर टिप्पणी करने के कारण जावेद साहब को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ जाता है।

लेखिका:  शाम्भवी मिश्रा 


यह भी पढ़े: वैवाहिक जीवन के बाद ऐसी हैं रणवीर और दीपिका की जीवन शैली | जानिए, कैसी हैं अमिताभ की जीवन शैली