Anupamaa Spoiler Alert: पाखी को ब्लैकमेल करेगी काव्या जाल में फंसेगी अनुपमा की बेटी

HomeTelevision

Anupamaa Spoiler Alert: पाखी को ब्लैकमेल करेगी काव्या जाल में फंसेगी अनुपमा की बेटी

Anupamaa Spoiler Alert 15 April 2021 Episode No 238: सीरियल ‘अनुपमा’ के दर्शकों को आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: डिप्रेशन में जाएगा विराट, जल्द खोलेगा भवानी का कच्चा-चिट्ठा
Salman Khan के शो Bigg Boss 15 में इन स्टार्स की एंट्री पक्की, जानें इस बार कौन दिखेगा BB House में
बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, मां को खोने के बाद लिखा इमोशनल पोस्ट

Anupamaa Spoiler Alert 15 April 2021 Episode No 238: सीरियल ‘अनुपमा’ के दर्शकों को आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। वनराज (Sudhanshu Pandey) और अनुपमा (Rupali Ganguly) के तलाक से पहले काव्या अपनी एक और गंदी चाल चलती हुई नजर आएगी। ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में अब तक दिखाया जा चुका है कि पाखी (Muskan Bamne) कबीर की पार्टी से सही सलामत वापस आ जाती है और घर पर बापूजी को हर बात भी बता देती है। बापूजी पाखी की हिम्मत की दाद देने के साथ-साथ गलतियों से सीखने की बात भी कहते हैं। खैर पाखी की परेशानियां तो अपकमिंग एपिसोड से शुरू होगी।

जल्द ही पाखी को पता चलेगा कि कबीर के दोस्तों ने एक वीडियो क्लिप बना लिया है, जिसमें वो और कबीर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। पाखी को जैसे ही इस बात की भनक लगेगी, उसके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। ऐसे में वो अपने दोस्तों से फोन पर इस बात का जिक्र करती हुई नजर आएगी। काव्या पाखी की बातों को सुन लेगी और इसके बाद उसे मोहरा बनाने के लिए प्लानिंग करने लगेगी।

पाखी ने हमेशा से ही काव्या (Madalasha Sharma) को नीचा दिखाने की ही कोशिश की है। ऐसे में काव्या के पास अब पाखी को जवाब देने का गोल्डन चांस मिल जाएगा। काव्या पाखी को ब्लैकमेल करेगी और उससे कहेगी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वो सारे राज पूरे शाह परिवार के सामने खोल देगी।