दोस्ताना 2 से क‍िया बाहर, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो! करण-कार्त‍िक के बीच आई दरार

HomeCinema

दोस्ताना 2 से क‍िया बाहर, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो! करण-कार्त‍िक के बीच आई दरार

करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दोस्ताना 2 से एक्टर कार्त‍िक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और किसी अन्य

“मैं वापस आऊंगा, पुनर्जन्म लेकर तुम्हारी कोख से पैदा होंगा” राखी सावंत का दावा-सपने में आए सुशांत Rakhi Sawant dream Sushant Singh Rajput says he’ll got here rebirth
जब हेमा मालिनी के साथ हुआ था भयावह हादसा, सनी देओल के बर्ताव को देख चौंक गईं थीं एक्ट्रेस
सुशांत सिंह राजपूत को दीपिका पादुकोण ने कहा नंबर 1, धड़ल्ले से वायरल हुआ ये VIDEO

करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दोस्ताना 2 से एक्टर कार्त‍िक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और किसी अन्य एक्टर ने उनकी जगह ले ली है. अपने प्रोजेक्ट से रिप्लेस करने के बाद अब लगता है कि करण ने सोशल मीड‍िया पर भी कार्त‍िक से दूरी बना ली है. खबर है कि करण ने कार्त‍िक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

कार्त‍िक आर्यन को ‘दोस्ताना 2’ फिल्म की 20 दिनों की शूट‍िंग कर ली थी लेक‍िन उन्हें फिल्म के सेकेंड हाफ की स्क्र‍िप्ट पसंद नहीं आई थी. इस वजह से करण जौहर ने कार्त‍िक को फिल्म से रिप्लेस कर दिया और अब करण ने एक्टर को अपने सोशल मीड‍िया फॉलोअर्स की लिस्ट से भी हटा दिया है. इससे दोनों सेलेब्स के बीच की अनबन साफ पता चलती है. हालांकि कार्त‍िक अभी भी करण जौहर को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं.

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से दोस्ताना 2 की री-कास्ट‍िंग को लेकर एक आध‍िकार‍िक बयान भी जारी किया गया है. बयान के मुताबिक- ‘प्रोफेशनल पर‍िस्थ‍ितियों के कारण, हम Collin D’Cunha के निर्देशन में बन रही फिल्म दोस्ताना 2 की री-कास्ट‍िंग करेंगे. ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें’

एक ओर जहां कार्त‍िक को दोस्ताना 2 की स्क्र‍िप्ट से परेशानी थी, वहीं दूसरी ओर से एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर संग उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ रही हैं. सूत्र का यह भी कहना है कि कार्तिक आर्यन जैसे स्ट्रेंजर आउटसाइडर अगर जाह्नवी कपूर और धर्मा प्रोडक्शन को एटीट्यूड दिखाते हैं तो वह गलत है. वह भी 20 दिन शूटिंग करने के बाद. हमें करोड़ों का नुकसान होगा, इसके साथ ही न्यूकमर लक्ष्य का भी करियर दांव पर लगेगा, क्योंकि वह इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे थे.