Anupama ने मानी हार, परिवार के लिए काव्या के आगे टेके घुटने

HomeTelevision

Anupama ने मानी हार, परिवार के लिए काव्या के आगे टेके घुटने

टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. इसलिए शो सबका चहेता भी बना हुआ है. दो सौतनों की लड़ाई इतना आगे निकल गई है क

Khatron Ke Khiladi 10: टास्क के दौरान अदा खान के कान में घुसा कॉक्रोच, फिर क्या हुआ?
Imlie Spoiler Alert: इमली के चलते उतरेगा मालिनी के चेहरे से शराफत का नकाब, आदित्य के पैरों तले खिसकेगी जमीन
Bigg Boss 13 03Dec बिगबॉस में नया ट्विस्ट रश्मि के बदले मिजाज

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. इसलिए शो सबका चहेता भी बना हुआ है. दो सौतनों की लड़ाई इतना आगे निकल गई है कि अब पति को लेकर तनातनी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. इस सब के बीच पूरा शाह परिवार पिस रहा है. काव्या (Madalsha Sharma) अब पूरे शाह परिवार को मोहरा बनाने में लगी है. अनुपमा (Rupali Ganguly) से बदला लेने के लिए वो परिवार के लोगों को आपस में लड़ाने-भिड़ाने में लग गई है, ऐसे में अनुपमा पूरी तरह बिखरती नजर आ रही है. अब लगता है कि अनुपमा काव्या के आगे हार मान लेगी.

‘अनुपमा’में शाह परिवार की मुसीबतें काव्या की वजह से बढ़ने वाली हैं. सबसे पहले काव्या (Madalsha Sharma) के जाल में किंजल फंस गई है और वो अब अपनी मनमानी करने लगी है. बीते एपिसोड में दिखाया गया कि काव्या किंजल को अनुपमा के खिलाफ भड़काती है और उसे घर के कामों को करने से रोकती है. किंजल शाह परिवार की अब खिलाफत करने लगी है और राखी भी इस सब की वजह से शाह परिवार पर भड़की हुई है.

अब शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा काव्या (Madalsha Sharma) के खेल के आगे हारती नजर आएगी. अनुपमा काव्या के आगे घुटने टेक लेगी. ऐसा करने के पीछे अनुपमा का एक ही मकसद है, जो कि उसके परिवार को बचाना. अनुपमा (Anupama) काव्या से कहेगी कि वो अपने बच्चों को बांटने के लिए तैयार है, लेकिन उसके परिवार के लोगों में दूरियां न पैदा करे और सभी को प्यार से रहने दे.

काव्या (Madalsha Sharma) को लगेगा कि उसने अनुपमा (Anupama) को हरा दिया, लेकिन असल में अनुपमा ने सिर्फ परिवार को एक करने के लिए ऐसा कदम उठाया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि अनुपमा आगे क्या करती है? क्या काव्या पूरे शाह परिवार को अपना बना लेगी या फिर अब भी अनुपमा का ही परिवार पर राज रहेगा?