Ankita Lokhande ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती, कहा- वो बड़ा एक्टर था

HomeCinema

Ankita Lokhande ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती, कहा- वो बड़ा एक्टर था

टीवी की दुनिया में नाम कमाकर अब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टि

इब्राहिम अली खान ने बहन सारा और सैफीना के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, मां अमृता का छोड़ा घर
बाला, पहले दो दिनों में हुआ इतना कलेक्शन
Tiger Shroff अपनी फिल्मों में खुद करते हैं खतरनाक स्टंट सीन, जानिए कैसे

टीवी की दुनिया में नाम कमाकर अब बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन अपने वीडियो और तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं. वह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. अब अंकिता ने सालों बाद इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच को लेकर अपना डरावना अनुभव शेयर किया है.

दरअसल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में इस ग्लैमरस इंडस्ट्री के डार्क फेस का खुलासा किया है. उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया है कि करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें कास्टिंग काउच के लिए मजबूर किया था, लेकिन उसे एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया था.

अंकिता लोखंडे ने इस इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कास्टिंग काउच अनुभव का खुलासा किया है. वह बोलीं, ‘जब मेरी उम्र महज 19-20 साल की थी, इसी दौरान तब मैं एक्टिंग करियर के लिए कई जगह कोशिश कर रही थी. इसी बीच मुझे साउथ फिल्मों के लिए बुलाया गया था. जब मैं गई तो एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और बोला कि हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं. इसके बाद उसने कहा कि आपको समझौता करना पड़ेगा. इसके बाद मैंने हिम्मत दिखाई और पलटकर पूछा कि ठीक है बताइए किस तरह का समझौता करना होगा मुझे? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए?’