Alia Bhatt Birthday Celebration: कोरोना संक्रमित रणबीर कपूर चलते इस साल बर्थडे नहीं मनाएंगी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट

HomeCinema

Alia Bhatt Birthday Celebration: कोरोना संक्रमित रणबीर कपूर चलते इस साल बर्थडे नहीं मनाएंगी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट

Alia Bhatt Birthday Celebration: आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी उनके जन्मदिन वाले दिन यानी 15 मार्च को नहीं होगी। खबर के मुताबिक रणबीर ने आलिया के बर्थडे

Salman Khan ने दी Akshay Kumar को खुली चुनौती!! बनेंगे बॉलीवुड के असली खिलाड़ी
कंगना रनौत का मजाक उड़ाना करण पटेल को पड़ा भारी, नाराज रंगोली चंदेल ने एक्टर को कहा-धरती का बोझ
फादर्स डे पर सलमान खान ने शेयर किया सलीम खान का खास वीडियो

Alia Bhatt Birthday Celebration: आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी उनके जन्मदिन वाले दिन यानी 15 मार्च को नहीं होगी। खबर के मुताबिक रणबीर ने आलिया के बर्थडे पर एक छोटा सा गेट टू गेदर प्लान किया था, लेकिन अब इस प्लान को कुछ वक्त के लिए पोस्टपॉन्ड कर दिया गया है क्योकि रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने हाल ही में फैंस को इस बात की जानकारी दी कि रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रणबीर का कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर रखा है। इस वजह से उनके पर्सनल और प्रोफेशनल कामों को कुछ दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। रणबीर की तीबयत ठीक न होने की वजह से अब उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी को भी आगे बढ़ा दिया गया है। आलिया 15 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी उनके जन्मदिन वाले दिन यानी 15 मार्च को नहीं होगी। खबर के मुताबिक रणबीर ने आलिया के बर्थडे पर एक छोटा सा गेट टू गेदर प्लान किया था, लेकिन अब इस प्लान को कुछ वक्त के लिए पोस्टपॉन्ड कर दिया गया है। आपको बता दें कि रणबीर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आलिया भट्ट ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया था, हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली जरूर कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र के सेट पर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।