Alia Bhatt ने Neerja सहित इन 5 फिल्मों को मारी थी लात, कुछ हुईं हिट तो कुछ फ्लॉप

HomeCinema

Alia Bhatt ने Neerja सहित इन 5 फिल्मों को मारी थी लात, कुछ हुईं हिट तो कुछ फ्लॉप

फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्होंने केवल इन्हीं फिल्मों का ऑफर मिला था। आलिया

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड पर आयशा कपूर का खुलासा मुझसे की थी बात Sushant Singh Rajput pal ayesha adlakha revealed about sushant suicide
Sushant Singh Rajput Demise: करण जौहर-आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में गिरावट तो कंगना रनौत के फॉलोअर्स बढ़े
राब्ता छोड़ने पर आलिया भट्ट पर भड़के थे सुशांत सिंह राजपूत When Aali Bhatt strolling out of Raabta Sushant singh rajput cryptic tweet viral

फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्होंने केवल इन्हीं फिल्मों का ऑफर मिला था। आलिया को करियर में कई फिल्में मिलीं जिन्हें आलिया ने रिजेक्ट कर दिया।

सोनम कपूर के करियर की टॉप फिल्मों में से एक फिल्म ‘नीरजा’ (Neerja) में लीड रोल के लिए पहले आलिया भट्ट को चुने जाने की खबरें थीं लेकिन बाद में आलिया भट्ट की लंबाई एक मुद्दा बना और रोल सोनम कपूर को मिल गया।

साल 2019 में रिलीज हुई दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता (Raabta) लोगों को ठीक ठाक लगी थी। हालांकि खबरें हैं कि इस फिल्म के लिए पहले कृति मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। मेकर्स फिल्म में आलिया को लेना चाहते थे लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण आलिया ने फिल्म के लिए ना कह दिया।

रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्म गोलमाल अगेन (Golmaal Again) ने लोगों को काफी हंसाया। फिल्म में परिणीति के रोल की जगह आलिया को लिए जाने की खबरें थीं। हालांकि अपने बाकी कमिटमेंट्स की वजह से आलिया ने फिल्म को ना कहा था।

अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ समेत कई स्टार्स से सजी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan) में फातिमा सना शेख के रोल के लिए आलिया को चुना जाना था लेकिन आलिया को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई और आलिया ने फिल्म के लिए इनकार कर दिया।

बाहुबली’ स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। पहले मेकर्स ने श्रद्धा के रोल के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को चुना था लेकिन किस्मत में जो लिखा होता है, वही होता है। आलिया ने फिल्म के लिए इनकार किया और फिल्म श्रद्धा को मिल गई।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें गंगूबाई कठियावाड़ी, आरआरआर, तख्त, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में शामिल हैं।