Akshay Kumar ने रिवील किया सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म ‘तड़प’ का फ़र्स्ट लुक, देखें पोस्टर

HomeCinema

Akshay Kumar ने रिवील किया सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म ‘तड़प’ का फ़र्स्ट लुक, देखें पोस्टर

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बलवान एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बतौर एक्टर अपनी पारी शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अहान तड़प से बतौर

दीपिका पादुकोण की वेबसाइट लॉन्च होने पर खुश हुए पति रणवीर सिंह, खुद को बताया ‘प्राउड पति’
रूमी जाफरी ने बताया फिल्में छोड़कर ये करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत | Rumi Jaffery reveals sushant singh rajput was all set to give up movies and do that
धूम4 का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बलवान एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बतौर एक्टर अपनी पारी शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अहान तड़प से बतौर अभिनेता इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज़ डेट मंगलवार को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के ज़रिए रिवील किया। अक्षय ने पोस्ट में अहान के नाम एक भावुक संदेश भी लिखा।

तड़प का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फ़िल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं। पोस्टर पर अहान तारा को लगाये हुए हैं, मगर अहान का चेहरा नहीं दिखाया गया है। पोस्टर के साथ अक्षय ने लिखा- अहान, तुम्हारे लिए बड़ा दिन। मुझे अभी भी तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फ़िल्म बलवान का पोस्टर याद है और आज मैं तुम्हारी पहली फ़िल्म का पोस्टर पेस कर रहा हूं। साजिद नाडियाडवाला की तड़प का पोस्टर शेयर करके बहुत ख़ुश और गौरवान्वित हूं।