Akshay Kumar ने Sooryavanshi की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘दिवाली पर आएगी.

HomeCinema

Akshay Kumar ने Sooryavanshi की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘दिवाली पर आएगी.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की धमाकेदार एक्शन फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) पिछले एक साल से अटकी पड़ी है। मेकर्स ने जब-जब सिनेमाघरों म

आमिर खान के खिलाफ BJP विधायक ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला
अजूबा को पूरे हुए 30 साल तो बिग बी को याद आए ऋषि कपूर, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
धोनी की बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीर वायरल Sushant Singh Rajput and Ex girlfriend Ankita lokhande pic with dhoni daughter Ziva viral

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की धमाकेदार एक्शन फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) पिछले एक साल से अटकी पड़ी है। मेकर्स ने जब-जब सिनेमाघरों में कदम रखने की कोशिश की, कोरोना वायरस महामारी ने उनके पैरों में जंजीर बांध दीं। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अब खत्म हो चुकी है, जिस कारण फैंस को उम्मीद है कि उन्हें सूर्यवंशी जल्द ही देखने को मिलेगी। बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर सूर्यवंशी दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है।

बेल बॉटम के प्रमोशन में व्यस्त अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी की रिलीज डेट पर बात करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। सूर्यवंशी की रिलीज के बारे में केवल रोहित शेट्टी या फिर भगवान को पता है। अक्षय कुमार के अनुसार, ‘सूर्यवंशी की रिलीज के बारे में केवल 2 ही लोगों को पता है, एक भगवान और दूसरे रोहित शेट्टी।’

अक्षय कुमार से पूछा कि क्या सूर्यवंशी के मेकर्स दिवाली 2021 पर धमाका करने की सोच रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। मैं भगवान से सूर्यवंशी की रिलीज के लिए प्रार्थना करता हूं कि यह जल्द से जल्द लोगों के सामने आए। मैं खुद इस फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि दर्शक सूर्यवंशी को बड़ी स्क्रीन पर देखें। मैं भी ऐसी धमाकेदार फिल्म को बिग स्क्रीन पर देखना पसंद करूंगा।

अक्षय कुमार ने भले ही सूर्यवंशी की रिलीज डेट न बताई हो लेकिन उनकी बातों से इतना तो पक्का लग रहा है कि फिल्म के मेकर्स इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज करेंगे।