डिनर डेट पर जाएंगे विराट-पाखी, सम्राट शादी को देगा दूसरा मौका?, सई का क्या होगा?

HomeTelevision

डिनर डेट पर जाएंगे विराट-पाखी, सम्राट शादी को देगा दूसरा मौका?, सई का क्या होगा?

स्टार प्लस का टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के किरदार विराट, सई और पत्रलेख

Most Popular Characters on TV: अनुपमा और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा पर दर्शकों ने लुटाया बेशुमार प्यार,
इन 6 हसीनाओं ने ठुकाराया था Anupamaa का लीड रोल, Rupali Ganguly पर खत्म हुई मेकर्स की तलाश
इन 6 हसीनाओं ने ठुकराया था ‘नायरा’ का रोल, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में ऐसे हुई थी Shivangi Joshi की एंट्री

स्टार प्लस का टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के किरदार विराट, सई और पत्रलेखा घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। अब पाखी-विराट और सई के जीवन में कई नए मोड़ आने वाले हैं। जिसकी एक ही असल वजह सम्राट है। गुम है किसी के प्यार में शो में अब सम्राट की एंट्री के बाद काफी उथल-पुथल मची हुई है।

जैसा कि सम्राट कुछ शर्तों के साथ चव्हाण निवास में वापस आने के लिए सहमत हो गया है। जब सम्राट ये शर्तें सबके सामने पेश करेगा को कहानी बड़ा भूचाल आने वाला है। इस बीच, मानसी अपने बेटे को वापस देखने के लिए आंसू बहाएगी, जबकि पाखी सदमे की स्थिति में होगी। इसके अलावा सम्राट, चव्हाण परिवार के सामने पाखी को बेनकाब करेगा और उससे तलाक की मांग करेगा। अश्विनी और विराट, पाखी और सम्राट को अपना फैसले पर विचार करने के लिए समझाएंगे। परिवार कहेगा कि उन्हें अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहिए।

कहानी में अब पाखी अपने तलाक का फायदा उठाने वाली है। विराट और पाखी एक साथ डेट पर जाएंगे, इस बात पर सई नाराज हैं। पाखी, विराट को सम्राट के साथ अपनी शादी के बारे में अपना फैसला बताने के लिए डिनर डेट पर बुलाएगी। आगे, विराट भी पत्रलेखा को सम्राट के लिए मना नहीं करेगा क्योंकि वह अपनी शादी बचाना चाहता है। दूसरी ओर विराट अब पाखी को भी सूचित करेगा कि वो सई से प्यार करता है। इस बीच सई, विराट और पत्रलेखा को एक साथ पाएंगी, जिसके बाद दोनों के बीच फिर से गलतफहमी पैदा होगा।

सम्राट बहुत दुखी है और इसलिए वह पाखी को तलाक देना चाहता है और उसे अवांछित विवाह से मुक्त करना चाहता है। जबकि विराट लगातार सम्राट को समझाने की कोशिश कर रहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह मान रहे हैं। सई भी विराट पर अपनी अनसुलझी पिछली कहानी को लेकर नाराज हैं। विराट इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं। अब विराट के लिए सई, सम्राट और पाखी के जीवन को सुलझाना है। वो हर किसी के जीवन में पैदा की गई बड़ी गलतफहमी और गंदगी को दूर करने की बड़ी प्रतिज्ञा ले चुका है।

सम्राट ने जब सई से उसकी पहचान के बारे में सवाल किया तो मोहित ने सई को विराट की पत्नी के रूप में मिलवाया। सम्राट यह जानकर चौंक जाता है कि सम्राट के जाने के बाद विराट की शादी हो गई है। तब सई उससे बात करती है और कहती है कि उसकी शादी सिर्फ एक समझौता है।मोहित स्थिति को संभालने की कोशिश करता है और उसे उन चीजों के बारे में बताता है जो पिछले एक साल में हुईं। जबकि सम्राट कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। विराट अपनी पुरानी गड़बड़ी को दूर करने के लिए बड़ी मुश्किल में हैं। सम्राट अब सई से शादी करने और पत्रलेखा को धोखा देने को लेकर विराट को आड़े हाथ लेगा। विराट से कई सवाल जवाब होंगे। अब कैसे करेगा विराट अपने भाई सम्राट की गलतफहमी दूर ये देखना होगा।