Major Dhyan chand की Biopic का रास्ता साफ, SRK और Vicky Kaushal में लगी रेस !!

HomeCinema

Major Dhyan chand की Biopic का रास्ता साफ, SRK और Vicky Kaushal में लगी रेस !!

भारत में "हॉकी के जादूगर" कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद (Major Dhyan Chand) की बायोपिक काफी समय से अटकी पड़ी है। मेजर ध्यान चंद की बायोपिक के राइट्स अल

बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने खोले दरवाजे, शुरू की ये फिल्म कंपनी
कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut
आमिर खान ने दिया ‘पानीपत’ पर रिएक्शन तो अर्जुन कपूर का यूं आया जवाब

भारत में “हॉकी के जादूगर” कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद (Major Dhyan Chand) की बायोपिक काफी समय से अटकी पड़ी है। मेजर ध्यान चंद की बायोपिक के राइट्स अलग-अलग निर्माताओं से होते हुए रॉनी स्क्रूवाला के पास पहुंच गए हैं, जिन्होंने इसे बनाने का निर्णय लिया है। रॉनी स्क्रूवाला ने मेजर ध्यान चंद पर बनने वाली बायोपिक की जिम्मेदारी अभिषेक चौबे को दी है, जो बेहतरीन डायरेक्टर हैं। अभिषेक चौबे इस महीने के अंत में मेजर ध्यान चंद की बायोपिक का ऐलान कर सकते हैं।

मेजर ध्यान चंद की बायोपिक के लिए शाहरुख खान और विक्की कौशल में रेस लगी हुई है। मेकर्स इन दोनों में से किसी एक को मेजर ध्यान चंद के किरदार में साइन करेंगे। दोनों स्टार्स में से किसी ने भी अभी तक निर्माताओं को हरी झंडी नहीं दी है। इस महीने के अंत में ही मेकर्स खुलासा करेंगे कि मेजर ध्यान चंद का किरदार कौन सा कलाकार निभाएगा?

रॉनी स्क्रूवाला काफी समय से मेजर ध्यान चंद की बायोपिक शुरू करने के मूड में थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनकी सारी प्लानिंग पानी में मिल गई। कोरोना लॉकडाउन की वजह से न तो वो इस फिल्म का ऐलान कर पाए और न ही इसकी शूटिंग शुरू हो पायी। हालांकि अब मेकर्स ने इस फिल्म को शुरू करने का फैसला ले लिया है।

खबरों की मानें जो मेकर्स मेजर ध्यान चंद की बायोपिक के लिए बड़े स्टार्स को ही अप्रोच कर रहे हैं। ये सभी बड़े स्टार्स काफी दिनों से बिजी चल रहे हैं। ऐसे में कास्टिंग प्रोसेस थोड़ी मुश्किल रही। हालांकि अब मेकर्स ने मन बना लिया है कि वो मेजर ध्यान चंद की बायोपिक इसी साल से शुरू करेंगे।