जब शाहरुख को छूने के बाद फातिमा ने दिनभर नहीं धोया था हाथ, कहा- उन्हें पता ना चले वरना.

HomeCinema

जब शाहरुख को छूने के बाद फातिमा ने दिनभर नहीं धोया था हाथ, कहा- उन्हें पता ना चले वरना.

शाहरुख खान बॉलीवुड के तो बादशाह हैं ही साथ ही उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बजता है। शाहरुख के फैन देश-विदेश हर जगह फैले हुए हैं। आम जनता ही नहीं ब

सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias
देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, मगर जाह्नवी कपूर पोस्ट कर रही हैं ब्राइडल लुक में फोटो, एक्ट्रेस ने ख़ुद बतायी ऐसा करने
फिल्म Ashiqui के इस सुपरहिट गाने को समीर ने लिखा था अपनी मोहब्बत के लिए

शाहरुख खान बॉलीवुड के तो बादशाह हैं ही साथ ही उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बजता है। शाहरुख के फैन देश-विदेश हर जगह फैले हुए हैं। आम जनता ही नहीं बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी शाहरुख की दीवानी हैं। किंग खान ने जिस तरह से फर्श से लेकर अर्श तक का अपना सफर तय किया है वो लाखों लोगों को प्रेरित करता है। शाहरुख भले ही कुछ वक्त से फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवागनी में कोई कमी नहीं आई है। उनकी सफलता देखकर ही इंडस्ट्री से बाहर के लोग भी फिल्मों में हिट होने के सपने देखते हैं।खुद इंडस्ट्री के अंदर कितने ही ऐसे सितारे हैं जो शाहरुख खान से एक मुलाकात के लिए बेचैन रहते हैं। अब हाल ही में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने भी बताया कि जब वो शाहरुख से मिली तो उनका कैसा अनुभव था। उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।

फातिमा ने शाहरुख और अपनी मुलाकात के  बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक दिवाली पार्टी के दौरान आमिर खान ने ही उन्हें शाहरुख खान से मिलवाया था। उस दौरान शाहरुख ने हंसी मजाक करते हुए एक जोक भी कहा था जिस पर फातिम हंसती रह गई थीं। इसी दौरान शाहरुख से बात करते करते फातिमा ने उन्हें छू लिया था और ये अभिनेत्री के लिए बेहद ही खास पल बन गया।

शाहरुख फातिमा के पसंदीदा कलाकार में से एक हैं। ऐसे में बातों-बातों में उन्होंने शाहरुख को जरा सा छू लिया और फिर खुशी के मारे झूम उठीं। उन्होंने बताया कि उस पूरे दिन उन्होंने अपना हाथ भी नहीं धोया था। फातिमा ने अंत में ये भी कहा कि, ‘काश शाहरुख खान को इस बारे में कुछ पता ना चले वरना वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे’।