अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय को कहा सबसे ‘सेक्सी’ एक्ट्रेस, बोले- नजर हटाना मुश्किल हो जाता है.

HomeCinema

अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय को कहा सबसे ‘सेक्सी’ एक्ट्रेस, बोले- नजर हटाना मुश्किल हो जाता है.

यूं तो बॉलीवुड में तमाम हसीनाएं हैं, जिनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। लेकिन जब बात सबसे खूबसूरत अभिनेत्री की आती है तो सबसे पहला नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्य

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड से घबरा गईं रतन राजपूत की मां वीडियो जारी After Sushant Singh Rajput suicide Ratan Rajput video viral mentioned my dad and mom anxious
Kangana Ranaut ने शेयर की अपने ‘धाकड़’ किरदार ‘एजेंट अग्नि’ की झलक
अनिल कपूर के बाद क्या बाहुबली एक्टर प्रभास बने Mission Impossible’ का हिस्सा? जानिए क्या बोले फ़िल्म के निर्देशक

यूं तो बॉलीवुड में तमाम हसीनाएं हैं, जिनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। लेकिन जब बात सबसे खूबसूरत अभिनेत्री की आती है तो सबसे पहला नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का ही लिया जाता है। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है और उनके लाखों फैंस हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी ऐश्वर्या राय के फैन हैं। जी हां, सभी को लगता है कि स्टार्स के फैंस सिर्फ आम लोग ही हो सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। स्टार्स भी एक दूसरे को अपना आइडल मानते हैं और उनके फैन भी होते हैं। एक्टर अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि ये साफ हो गया था कि एक्टर ऐश के कितने बड़े फैन हैं और उनकी खूबसूरती के कायल भी हैं। ऐश्वर्या और अक्षय ने साथ में दो फिल्मों में काम भी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अक्षय खन्ना ने ऐश को लेकर क्या कहा था।

ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘ताल’ और ‘आ अब लौट चलें’ में साथ काम किया था। दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने ऐश और अक्षय की जोड़ी को काफी पसंद किया था। साल 2017 में अक्षय खन्ना अपनी फिल्म ‘इत्तेफाक’ के प्रमोशन के दौरान करण जौहर के टॉक शो में पहुंचे थे। शो में करण ने अक्षय से सवाल किया कि इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी एक्ट्रेस कौन हैं। इसके जवाब में अक्षय ने ऐश का नाम लिया था।

अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या का नाम लेते हुए कहा था कि, ‘मैं जब भी ऐश्वर्या से मिलता हूं तो उन पर से नजर नहीं हटा पाता हूं। यह आदमियों के लिए बहुत शर्मिंदा करने वाला होता है मगर ऐश्वर्या को इसकी आदत पड़ चुकी होगी। आप पागलों की तरह ऐश्वर्या को घूरने लगते हैं।

इस शो में सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं उनके साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची थीं। उन्होंने भी ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था कि, ‘केवल आदमी ही नहीं बल्कि मैं भी ऐश्वर्या से नजरें नहीं हटा पाती हूं। वह गजब की खूबसूरत हैं।