एयरपोर्ट पर विवेक दहिया से लिपटकर रोईं दिव्यांका त्रिपाठी, अब काटने को दौड़ रहा खाली घ

HomeTelevision

एयरपोर्ट पर विवेक दहिया से लिपटकर रोईं दिव्यांका त्रिपाठी, अब काटने को दौड़ रहा खाली घ

स्टंट रिऐलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने वाले सिलेब्स गुरुवार की आधी रात में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। सभी कतर एयरलाइंस के विमान से केपट

TV के इन स्टार्स पर कहर बनकर टूटा साल 2021, सिर से उठ गया मां-बाप का साया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा:दिलीप जोशी से मनमुटाव की खबरों का शैलेश लोढ़ा ने खंडन किया, बोले- ऐसी खबरें सुनकर वाकई हंसी आ जाती है
कपिल शर्मा से मौनी रॉय तक, TV ने बनाया सुपरस्टार, फिल्मों से नहीं मिली पहचान

स्टंट रिऐलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में हिस्सा लेने वाले सिलेब्स गुरुवार की आधी रात में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। सभी कतर एयरलाइंस के विमान से केपटाउन रवाना हो चुके हैं। केपटाउन जाने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से लेकर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) सहित तमाम सिलेब्रिटीज के करीबी और परिवार वाले उन्हें एयरपोर्ट पर विदा करने आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला। अपनों को खुद से जुदा करने का दर्द सिलेब्स के चेहरे पर साफ नजर आया। दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) आए थे। एक-दूसरे से अलग होने पर यह कपल काफी इमोशनल हो गया।

विवेक दहिया अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। केपटाउन रवाना होने से पहले दोनों एक-दूसरे को समझाते हुए इमोशनल हो गए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। एयरपोर्ट पर इस कपल के सीन को देखकर यही लगेगा कि विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी से कहा होगा कि उनके बिना खाली घर काटने को दौडे़गा।

एयरपोर्ट पर विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीरें देखकर आप समझ सकते हैं कि दोनों जुदाई को लेकर काफी परेशान हैं। इस दौरान दोनों की आंखों में आंसू थे और आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद विवेक दाहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी को विदा किया। वहीं, दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।