सारा अली खान ने पूल में उतरकर दिखाया हॉट अंदाज, कश्मीर की वादियों की ठंड में दिखाई गर्मी

HomeFashion

सारा अली खान ने पूल में उतरकर दिखाया हॉट अंदाज, कश्मीर की वादियों की ठंड में दिखाई गर्मी

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने केदारनाथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ दिवंगत एक्टर सुशा

मलाइका के बेटे के लुक्स की दीवानी हुईं बहन अमृता अरोड़ा, फोटो शेयर कर की भांजे की तारीफ
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी के फैशन से चकराए लोग, बोले- दो जींस पहनकर गर्मी नहीं लग रही बहन?
Anushka Sharma Photo: मां बनने के बाद बदल गया अनुष्का शर्मा का लुक, फोटो शेयर कर लिखा – ‘लाइट कैचर’

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने केदारनाथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे. पहली ही फिल्म से सारा ने अपनी एक्टिंग का जादू फैंस के बीच छोड़ दिया था. ऐसे में इन दिनों सारा अली खान कश्मीर में मां अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी फोटोज और वीडियोज वह शेयर कर रही हैं.

सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सारा अक्सर समय निकालकर घूमने निकल जाती हैं, जिसकी फोटोज आदि वह फैंस के लिए शेयर करती हैं. अब एक बार फिर से सारा ने फैंस के सामने अपना ग्लैमरस अंदाज पेश किया है.

सारा अपने भाई और मां के साथ कश्मीर की वादियों का जमकर लुत्फ उठा रही हैं और खूब सारी यादें बना रही हैं. हाल ही में सारा ने गुलमर्ग की सड़कों पर भाई इब्राहिम अली खान के साथ मस्ती की है. अब हाल ही में सारा अली खान ने कश्मीर के होटल के स्वीमिंग पूल में अपनी बोल्ड अदाएं दिखाई हैं.

कश्मीर की भयंकर ठंड में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें फैंस देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने स्वीमिंग पूल के पानी का तापमान अपनी हॉटनेस से बढ़ा दिया है. सारा की ये हॉट अदाएं फैंस को दिल चुरा रही हैं

फैंस के लिए सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी इसकी खास झलक दिखाई है.फोटो में देख सकते हैं कि कैसे स्वीमिंग पूल में वह नहाने का मजा ले रही हैं. फोटो एक्ट्रेस के बैक साइड से ली गई है. जबकि एक तस्वीर में तो सारा अली खान अपने कमरे की बालकनी में खड़ी होकर सफेद बर्फ से ढकी वादियों को निहारती दिख रही हैं.