शादी के डेढ़ महीने बाद दीया मिर्जा ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा तो हुईं ट्रोल, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

HomeCinema

शादी के डेढ़ महीने बाद दीया मिर्जा ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा तो हुईं ट्रोल, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वैभव रेखी से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर साझा

शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ, अक्टूबर से करेंगे शूटिंग ? Shahrukh Khan subsequent movie with Rajkumar Hirani, shoot to start round October?
ट्रोल्स पर सोनाक्षी सिन्हा ने निकाला गुस्सा, ‘मैं असली रहूंगी, नेगेटिविटी फैलाने दो’
वहीदा रहमान के गाने पर जमकर थिरकीं जान्हवी कपूर, डांस देख याद आ जाएंगी श्रीदेवी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वैभव रेखी से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। अब दीया की इस घोषणा के बाद जहां उनके दोस्त और फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

दीया ने वैभव रेखी से 15 फरवरी को शादी की थी वहीं शादी के डेढ़ महीने बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी। अब कुछ यूजर्स को ये बात काफी बुरी लग गई। एक ट्रोलर ने लिखा, ‘अभी तो दूसरी शादी की थी कमाल के लोग हैं’। वही अन्य यूजर्स ने भी दीया की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाए। दूसरी तरफ ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दीया के फैंस ने लिखा, ‘ना आपका गर्भ ना आपका मतलब’।

बता दें कि दीया ने सोशल मीडिया पर बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा करते हुए इस खबर की जानकारी दी थी। दीया ने लिखा था, ‘धरती की तरह मां होने का आशीर्वाद मिला। एक जीवन के साथ, जो सभी कहानियों और हर चीज की शुरूआत है। लोरी, गाने, नए पौधे और आशा के फूल के खिलने की। मेरे गर्भ में सभी सपनों से शुद्ध सपने को पलने का आशीर्वाद मिला है’।

गौरतलब है कि ये दीया मिर्जा की दूसरी शादी थी। सिर्फ दीया ही नहीं बल्कि वैभव की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले दीया ने साल 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल संघा से शादी की थी। वहीं साल 2019 में दोनों अलग हो गए थे। दूसरी तरफ वैभव रेखी न योग और लाइफस्टाइल कोच सुनैना से शादी की थी। उनकी एक बेटी समायरा भी है। शादी के कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था।