8 करोड़ की कार से चलते हैं प्रभास और दो आलीशान बंगलों के मालिक हैं बाहुबली

HomeCinema

8 करोड़ की कार से चलते हैं प्रभास और दो आलीशान बंगलों के मालिक हैं बाहुबली

बाहुबली से घर-घर में पॉपुलर हुए एक्टर प्रभास 41 साल के हो गए हैं। 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में जन्मे प्रभास ने 2002 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत क

Sara Ali Khan की लव- स्टोरी पर मां अमृता सिंह ने लगाया Full Stop, बोली – अभी उसे करियर पर ध्यान देना चाहिए
सलमान खान को मिल रहा है इस संगठन से सपोर्ट | Salman Khan will get assist from FWICE amid allegations after Sushant Singh Rajput’s dying
ऑस्कर की रेस में रिज अहमद, शबाना बोलीं- मुस्लिम होने को क्यों हाइलाइट किया जा रहा?

बाहुबली से घर-घर में पॉपुलर हुए एक्टर प्रभास 41 साल के हो गए हैं। 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में जन्मे प्रभास ने 2002 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। प्रभास अपने करियर में आज इस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। बाहुबली और साहो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में करने के बाद प्रभास की गिनती साउथ के सुपरस्टार्स में होती है। प्रभास की लग्जरी लाइफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो 8 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस फैंटम से चलते हैं। प्रभास के बर्थडे पर हम बता रहे हैं उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास के पास (29 मिलियन डॉलर) करीब 210 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। प्रभास के पास 1.5 करोड़ रुपए का अपना जिम भी है। इसके अलावा प्रभास के पास 60 करोड़ रुपए का एक फॉर्म हाउस है, जिसमें वे अक्सर फ्रेंड्स के साथ पार्टीज करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बाहुबली’ के फर्स्ट पार्ट के लिए प्रभास ने बतौर फीस 25 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन फिल्म की सक्सेस के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 30 करोड़ कर दी थी।

‘बाहुबली’ की सफलता के बाद प्रभास ने कई शू ब्रांड और डियो कंपनियों से भी करार किया है। उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 2 करोड़ रुपए है। प्रभास ने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी से डील की है और वो इसकी गाड़ी महिन्द्रा TUV 300 के लिए ऐड करते हैं।

प्रभास की स्कूली पढ़ाई भीमावरम के डीएनआर स्कूल से हुई, जबकि उन्होंने हैदराबाद के श्रीचैतन्य कॉलेज से B.Tech की डिग्री ली है। प्रभास को खासकर तेलुगु सिनेमा के लिए जाना जाता है। साल 2002 में फिल्म ‘ईश्वर’ से उन्होंने डेब्यू किया था।

बाहुबली में उनकी एक्ट्रेस रहीं अनुष्का शेट्टी के साथ अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं। प्रभास और अनुष्का आखिरी बार ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ (2017) में साथ दिखाई दिए थे। लेकिन उनके बीच अफेयर की खबरें इससे भी काफी पहले तब शुरू हो गई थीं, जब दोनों ने ‘बिल्ला'(2009) और ‘मिर्ची’ (2013) जैसी तेलुगु फिल्मों में साथ काम किया था।