13 सालों बाद श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक से हुई मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें

HomeTelevision

13 सालों बाद श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक से हुई मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई थीं। राजा चौधरी और श्वेता का साल 2007 में तलाक हो गया था, दोनों

मालिनी के एक्स बॉयफ्रेंड का सच आएगा सामने, एक नहीं हो पाएंगे इमली और आदित्य
इन 6 हसीनाओं ने ठुकराया था ‘नायरा’ का रोल, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में ऐसे हुई थी Shivangi Joshi की एंट्री
Indian Idol 12: Aditya Narayan ने नेशनल टीवी पर किया फिनाले डेट का खुलासा, 12 घंटे की मशक्कत के बाद होगा विनर का ऐलान

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई थीं। राजा चौधरी और श्वेता का साल 2007 में तलाक हो गया था, दोनों की एक बेटी पलक तिवारी हैं। पलक भी अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब 13 सालों बाद राजा चौधरी की मुलाकात बेटी पलक से हुई और इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।

राजा चौधरी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी पलक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी के पल।’ तो वहीं एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान राजा चौधरी ने बताया कि वो अपनी बेटी पलक से 13 सालों के बाद मिलने पर भावुक हो गए थे।

राजा चौधरी ने कहा कि, ‘जब मैंने उसे आखिरी बार देखा था तब वो बच्ची थी और अब वो बड़ी हो गई है। मैं उसके साथ व्हाट्सएप के जरिए कॉन्टैक्ट में रहता हूं लेकिन 13 सालों में एक बार भी उससे मिला नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने माता-पिता के साथ मेरठ में रह रहा हूं। लेकिन मुझे मुंबई में कुछ काम था, इसलिए मैंने पलक को कॉल किया वो किसी फिल्म की रिहर्सल कर रही थी। उसने वक्त निकाला और मुझसे मिलने अंधेरी के एक होटल में आई। हम दोनों की मुलाकात डेढ़ घंटे की रही।’