विवेक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कमल हासन ने भी किया ट्वीट

HomeNews

विवेक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कमल हासन ने भी किया ट्वीट

साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर विवेक का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. तमिल फिल्मों में नजर आने वाले विवेक के दुनिया छोड़ जाने से फिल्म जगत में शोक

सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT
म्यूजिक माफिया पर बोले अदनान सामी, किया सोनू निगम का समर्थन
सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक हफ्ता हो चुका है, परिवार ने रखी शोक सभा | Sushant Singh Rajput dying 1 week, household organises prayer meet

साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर विवेक का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. तमिल फिल्मों में नजर आने वाले विवेक के दुनिया छोड़ जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म इंडस्ट्री के सितारे एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विवेक की मौत पर शोक जताया है.

मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, जाने माने एक्टर विवेक के यूं चले जाने से कई लोगों को दुख पहुंचा है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और बढ़िया डायलॉग्स ने दर्शकों का मनोरंजन किया था. उनकी फिल्मों और उनकी जिंदगी, दोनों में ही उन्होंने समाज और पर्यावरण को लेकर चिंता जताई थी, जिस पर लोगों का ध्यान गया. उनके परिवार, दोस्तों और चाहनेवालों को मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.

मोदी के अलावा सुपरस्टार कमल हासन ने भी ट्वीट कर विवेक को याद किया है. कमल लिखते हैं, ”विवेक एक ऐसे इंसान थे, जो महज एक एक्टर नहीं थे बल्कि समाज को अपने काम के जरिए कुछ लौटाना भी चाहते थे. वह इसके लिए एक्टिव होकर काम भी कर रहे थे. उनका जाना तमिल इंडस्ट्री के लिए शोकनीय है.

सुपरस्टार रजनीकांत, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, एक्टर प्रकाश राज और सिंगिंग माइस्ट्रो ए आर रहमान ने भी व‍िवेक को श्रद्धांजल‍ि दी है. रजनीकांत ने ट्वीट किया, ”चिन्ना कलईवनार, सोशल एक्ट‍िव‍िस्ट, मेरे प्यारे दोस्त विवेक की मौत की खबर ने मुझे गहरा दुख पहुंचाया है. उनके साथ शिवाजी फिल्म की शूट‍िंग के समय के दिनों को कभी नहीं भूल सकता.